मीटू कैंपेन के जरिए एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले ने जमकर तूल तकड़ा था। इसके बाद कई सेलेब्स ने इसको लेकर खुलासे किए थे। अब तनुश्री एक बार फिर से सामने आई हैं और देश में हो रहे रेप की घटनाओं में आवाज उठाई है।
उन्नाव रेप केस पर तनुश्री ने अपना पक्ष रखा है। तनुश्री ने कहा है कि हमारा महान देश भारत धीरे-धीरे बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है। उन्नाव रेप केस इस बात का जीता-जागता और भयानक उदाहरण है।
तनुश्री ने कहा है कि लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की जरुरत है। आंखे खोंले और अंधेरे को समझे जो देश को डुबा रहा है। शहर और गांव दोनों में तेजी से रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं।