लाइव न्यूज़ :

#Metoo: नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, दिया ये रिएक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 18:42 IST

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में मीटू अभियान के तहत नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने मीटू अभियान ने नाना पाटेकर पर फिल्म "हॉर्न ओके प्लीज" के सेट पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था।नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने के बाद उनके वकील ने कहा, ''नाना पाटेकर पर लगे सारे आरोप मुंबई पुलिस ने खारिज कर दिये हैंं।''

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के कथित उत्पीड़न मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी है। मुंबई पुलिस ने कहा, नाना पाटेकर के पक्ष में कोई सबूत नहीं है। मुंबई पुलिस द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद भड़कीं तनुश्री दत्ता ने कहा, 'एक भ्रष्ट पुलिस फोर्स और कानूनी सिस्टम ने एक ज्यादा भ्रष्ट इंसान नाना (पाटेकर) को क्लीन चिट दी है, जिसके खिलाफ पहले भी फिल्मोद्योग की कई महिलाओं द्वारा परेशान करने, डराने और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए जा चुके हैं।" तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं। 

नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने के बाद उनके वकील ने क्या कहा? 

नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने के बाद उनके वकील ने कहा, ''नाना पाटेकर पर लगे सारे आरोप मुंबई पुलिस ने खारिज कर दिये हैंं। नाना पाटेकर निर्दोष हैं।'' हालांकि कुछ दिनों पहले इस मामले में पुलिस की ओर से नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने की खबरें आई थीं। लेकिन तनुश्री दत्ता ने उस वक्त इसे अफवाह बताया था। मामले में तनुश्री दत्ता के वकील का भी बयान उस वक्त सामने आया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें अभी तक पुलिस से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एक बार अधिकारी जानकारी मिलने पर वह इस क्लोजर रिपोर्ट का कोर्ट में विरोध करेंगे। 

तनुश्री का नाना पाटेकर पर आरोप 

पिछले साल 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर फिल्म "हॉर्न ओके प्लीज" के सेट पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने सालों पुराने मामले को लेकर कहा था, "नाना पाटेकर ने मुझे गाने के स्टेप्स सिखाने के बहाने टच किया था। नाना की इस हरकत के बाद तनुश्री फिल्म से बाहर हो गई थीं और उनकी जगह राखी सावंत को लाया गया था।" तनुश्री ने नाना पाटेकर पर और भी कई आरोप लगाए थे। तनुश्री के आरोपों के बाद कई और एक्ट्रेसेस आगे आईं और बॉलीवुड में अपने साथ हुए उत्पीड़न की कहानी को सोशल मीडिया के द्वारा साझा किया।

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर नाना पाटेकर ने क्या कहा था?

अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को गलत बताया। नाना पाटेकर ने मीडिया से कहा था कि जो 10 साल पहले गलत था वो गलत रहेगा। नाना पाटेकर के वकील ने कहा था कि वो इस मामले में तनुश्री दत्ता को कानूनी नोटिस भेजकर माफी माँगने के लिए कहेंगे।  

तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च, 1984 में हुआ था। इनकी पहचान फिल्मों में बतौर बोल्ड एक्ट्रेस की तरह है। 2003 में तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। तनुश्री दत्ता की पहली 'आशिक बनाया आपने' थी। तनुश्री ने तकरीबन 15 फिल्मों में क्या किया है। 

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर# मी टूमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया