लाइव न्यूज़ :

नाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने बुर्का पहनकर थाने पहुंचीं तनुश्री दत्ता, 5 घंटे तक पुलिस ने की पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 11, 2018 09:17 IST

Tanushree Dutta filed an fir against Nana Patekar: पुलिस ने तनुश्री से  5 घंटे इस मामले पर पूछताछ की है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी नाना से इस मामले में 10 दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

Open in App

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला और कानून की दरवाजे पर पहुंच गया है। ऐसे में अब नाना पाटेकर की तुनश्री के द्वारा यौन शोषण आरोप में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। खबर के अनुसार इस मामले में तनुश्री से पांच घंटे तक पूछताछ करने के बाद ओशिवरा थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर नाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने तनुश्री से  5 घंटे इस मामले पर पूछताछ की है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी नाना से इस मामले में 10 दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। बुधवार को अभिनेत्री अपने वकील नितिन सत्पुते के साथ ओशिवरा थाना पहुंची थीं।

खास बात ये है कि मीडिया से बचने के लिए वह बुर्खा पहनकर गई थीं। वहीं, उनके वकील ने 40 पेज की शिकायत पुलिस को सौंपी, जिसमें नाना के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी शिकायत थी। ये तीन नाम कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के माने जा रहे हैं। 

क्या था तनुश्री का आरोप

एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :# मी टूतनुश्री दत्तानाना पाटेकरयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?