लाइव न्यूज़ :

बवाल के बाद तनिष्क ने हटाया हिंदू-मुस्लिम वाला ऐड, कंगना ने कहा- शर्मनाक, स्वरा बोलीं-ढीली रीढ़ की हड्डी

By गुणातीत ओझा | Updated: October 14, 2020 16:59 IST

त्योहारों को देखते हुए ज्वेलरी कंपनी तनिष्क ने एक विज्ञापन तैयार किया था। विवादो में घिरने के बाद विज्ञापन को हटाना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देतनिष्क ने ब्रांड प्रमोशन के लिए नया विज्ञापन जारी किया था जिसका दुखद अंत हो गया है।विज्ञापन का लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया, कुछ लोगों ने समर्थन भी किया।

फेस्टिव सीजन में मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने ब्रांड प्रमोशन के लिए नया विज्ञापन जारी किया था जिसका दुखद अंत हो गया है। इस विज्ञापन के चलते तनिष्क को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वीडियो पर छिड़े विवाद के चलते ज्वेलरी कंपनी को इस विज्ञापन को हटाना पड़ा है। वीडियो के पब्लिश होते इस पर लोगों की बुरी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। तमाम सोशल प्लेटफार्म पर इसका विरोध होने शुरू हो गया था। लोगों ने इस विज्ञारन को लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला बताया। विरोध बढ़ता दे तनिष्क ने अपने यू-ट्यूब चैनल से इस विज्ञापन को हटा दिया। इस विज्ञापन के समर्थन में भी कई लोग मुखर हुए। लेकिन इसके खिलाफ विरोध इतना ज्यादा होने लगा कि समर्थन करने वालों की एक न चली। 

विज्ञापन को हटाते हुए तनिष्क ने बयान भी जारी किया है, बयान में कहा गया है कि एकत्वम कैंपेन में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का एक साथ आकर जश्न मनाने का विचार निहित है। इस वीडियो को लेकर गंभीर प्रतिक्रियाएं आई हैं। हम अनजाने में लोगों की भावनाओं को हुए नुकसान के लिए दुख प्रकट करते हैं और अपने विज्ञापन को वापस लेते हैं।

इस एड के विवाद पर बॉलीवुड का भी रिएक्शन सामने आया है। कंगना रनौत से लेकर दिव्या दत्ता, स्वरा भास्कर तक ने इस विवाद पर अपनी राय दी है। कंगना ने इस ऐड पर ट्वीट किया- ऐड का जो कॉन्सेप्ट था वो उतना गलत नहीं था जितना उसका एग्जिक्यूशन गलत लगा। एक हिंदू धर्म की लड़की की शादी मुस्लिम परिवार में हुई। लड़की सहमे हुए स्वर में अपनी सास से पूछ रही है कि ये रस्म तो आप लोग के यहां मानी नहीं जाती है तो फिर क्यों हो रही है। क्या वो उस घर की नहीं है? क्यों उसे ये पूछने की जरूरत पड़ रही है। क्यों वो अपने ही घर में इतनी दबी-दबी सी लग रही है। शर्मनाक।

 ऋचा चड्डा ने लिखा- ‘ये एक खूबसूरत ऐड है।’ वहीं दिव्या दत्ता ने ट्वीट कर यह कहा कि ‘ये मेरी आवाज है। दुःख हो रहा है कि इस ऐड को हटा दिया गया। मुझे बहुत पसंद आया था’। स्वरा भास्कर ने तनिष्क पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी विशाल कंपनी और इतनी ढीली रीढ़ की हड्डी।

क्या है तनिष्क के विज्ञापन में 

तनिष्क के नए विज्ञापन में एक हिंदू महिला को दिखाया गया है। इसकी एक मुस्लिम परिवार में शादी हुई है। वीडियो में इस महिला की गोदभराई की रस्म को दिखाई गया है। खास बात यह कि मुस्लिम परिवार सभी रस्मों को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार करता है। बाद में गर्भवती महिला अपनी सास से पूछती है कि मां ये रस्म तो आपके घर में होती नहीं, इस पर उसकी सास कहती है कि लेकिन बेटी को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न। वीडियो में हिंदू-मुस्लिम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की गई है। 

टॅग्स :कंगना रनौतस्वरा भाष्करदिव्या दत्ताऋचा चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतMaharashtra Local Body Elections: अक्षय कुमार, दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की सही उम्मीदवार को चुनने की अपील; VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया