लाइव न्यूज़ :

Tanhaji Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन की बंपर कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 15, 2020 10:03 IST

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म ने पांचवें दिन धांसू कमाई करते हुए 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतान्हाजी रिलीज के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैउम्मीद है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फ‍िल्‍म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर पर्दे पर रिलीज हो गई है।ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर और नेहा शर्मा भी हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान मराठा सरदार तान्हाजी मालुसरे की यह कहानी एक शौर्य गाथा है। तान्हाजी के पिता मृत्यु से पहले स्वराज के सपने की जिम्मेदारी तान्हाजी के मजबूत हाथों में सौंपते हैं और कहते हैं कि लोग वसीयत छोड़कर जाते हैं, मैं कर्ज़ छोड़कर जा रहा हूं, मिट्टी की आजादी। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कर रही है।

फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग की थी। वहीं शनिवार को इस फिल्म ने 20.57 करोड़ रुपये, रविवार को 25 से 26 करोड़ रुपये और सोमवार को 12 से 13 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म का अब पहले दिन का आंकड़ा पेश कर दिया गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म ने पांचवें दिन धांसू कमाई करते हुए 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने पांच दिनों में 89 से 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म की कहानी

छत्रपति शिवाजी महाराज(शरद केलकर) का स्वराज सपना है, जो हर एक मराठा  के दिल में बसता है।बात उस  समय की है जब औरंजेब शासित मुगल सल्तनत दिन पे दिन शक्तिशाली होती है।कई राजपूत राजा उनसे जा मिले थे। अब औरंगजेब अपने साम्राज्य को बढ़ाना चाहता है। मुगल धोखे से मराठों के 23 किलों को अपने कब्ज़े में कर लेते हैं, जिसमें से एक है कोंढ़णा का किला। 

शिवाजी महाराज को इस बात की खबर लगती है। इस अक्रामण के लिए औरंगजेब अपने सबसे वफादार उदयभान (सैफ अली खान) को कोंढ़णा की तरफ भेजते हैं। शिवाजी किसी भी तरह से उदयभान को रोकना चाहते हैं।  दूसरी तरफ तान्ही जी (अजय देवगन) अपने बेटे की शादी में व्यस्त होते हैं, शिवाजी नहीं चाहते थे कि उनकी खुशियों में दखल दें। लेकिन तान्हाजी जैसे ही आक्रमण की खबर सुनते हैं वैसे ही शादी छोड़कर कर्ज पूरा करने के लिए निकल पड़ते हैं। तान्हाजी किस तरह से कोंढ़णा के किले को उदयभान से बचाते हैं और भगवा लहराते हैं इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनबॉक्स ऑफिस कलेक्शनकाजोलसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया