लाइव न्यूज़ :

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी को कोर्ट से राहत, मुनमुन दत्ता के खिलाफ 5 FIR पर रोक लगाई

By अनिल शर्मा | Updated: June 19, 2021 15:42 IST

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा, आप कहती हैं कि आप एक महिला हैं, लेकिन हमें बताएं कि क्या महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में बेहतर अधिकार हैं या उन्हें भी समान अधिकार हैं?

Open in App
ठळक मुद्देमुनमुन दत्ता के खिलाफ दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोकपिछले महीने मुनमुन ने एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया थाबबीताजी पर 5 एफआईआर दर्ज किए गए थे

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta aka Babita Ji) के खिलाफ कथित रूप से जातिवादी गाली का इस्तेमाल करने के लिए आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आपने जो कहा वह एक पूरे समुदाय को बदनाम करने के लिए हो सकता है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज हुई 5 एफआईआर पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा, आप कहती हैं कि आप एक महिला हैं, लेकिन हमें बताएं कि क्या महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में बेहतर अधिकार हैं या उन्हें भी समान अधिकार हैं?

मुनमुन के वकील ने दिया था ये तर्क

मुनमुन के वकील पुनीत बाली ने तर्क दिया कि पिछले महीने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए वीडियो में, दत्ता ने जानबूझकर 'भंगी' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और इस शब्द का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में उन लोगों के लिए किया गया था जिन्होंने नशा किया था।

पीठ ने जवाब दिया कि यह सच नहीं है। शीर्ष अदालत ने मुनमुन के वकील को फटकार लगाते हुए कहा, आपको सूचित नहीं किया जा सकता है। हर कोई अर्थ जानता है। बांग्ला में एक ही शब्द का प्रयोग किया जाता है। वह कोलकाता में थी जब उसने यह कहा।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के खिलाफ ये FIR राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में दर्ज की गई थीं। उन पर अपने एक मेकअप वीडियो में जातिसूचक शब्दका इस्तेमाल करने का आरोप है।

क्या है मुनमुन का विवाद?मुनमुन दत्ता ने पिछले महीने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे मेकअप के बारे में बता रही थीं। मुनमुन ने वीडियो में कहा था, ‘मैं यूट्यूब पर आने वाली हूं। मैं अच्‍छा दिखना चाहती हूं। मैं किसी की तरह नहीं दिखना चाहती।' इसी वीडियो में उन्होंने दलित जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया