लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू का खुलासा- दो हीरोइनों वाली फिल्म करना चाहती थी जिसमें दोनों की भूमिकाएं समान महत्व की हों

By भाषा | Updated: September 24, 2019 11:36 IST

तापसी पन्नू जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। तापसी जल्द सांड़ की आंख में फैंस से रूबरू होने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि वह काफी समय से ऐसी फिल्म का इंतजार कर रही थी जिसमें दो हीरोइनें हों और दोनों की भूमिका समान महत्व की हो।उनकी आगामी फिल्म ‘सांड की आंख’ के साथ उनका यह इंतजार खत्म हो गया।

अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि वह काफी समय से ऐसी फिल्म का इंतजार कर रही थी जिसमें दो हीरोइनें हों और दोनों की भूमिका समान महत्व की हो। उनकी आगामी फिल्म ‘सांड की आंख’ के साथ उनका यह इंतजार खत्म हो गया।

इसमें वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ हैं। फिल्म उत्तर प्रदेश के जोहरी गांव की रहने वाली चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। दोनों महिलाएं दुनिया की सबसे उम्रदराज शार्प शूटर हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी जीती हैं। फिल्म में तापसी प्रकाशी तोमर की भूमिका में हैं जबकि भूमि चंद्रो बनी हैं।

तापसी ने कहा,‘‘मैं ऐसी फिल्म करना चाहती थी जिसमें दो हीरोइनें हों और दोनों के किरदार बराबर महत्व के हों। मुझे पता चला कि एक टीम इस तरह की एक कहानी पर काम कर रही है। यह ऐसी महिलाओं की कहानी है जिन्होंने अपना जीवन अपने परिवार की इच्छानुसार जिया, शादी के बाद पति की इच्छा से जिया और फिर बच्चों की मर्जी से जिया।

तो फिर उन्होंने अपना जीवन जिया ही कब? ’’ सोमवार को ‘‘ सांड की आंख ’’ का ट्रेलर जारी होने के मौके पर उन्होंने यह बात कही। तापसी ने कहा कि वह चाहती हैं कि सभी लोग अपने माता-पिता को यह फिल्म दिखाने ले जाएं। 

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?