लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स' में इंडियन सुपरहीरो बनना चाहती हैं तापसी पन्नू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 23, 2019 08:44 IST

तापसी पन्नू अगले 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म 'मिशन मंगल' में एक साइंटिस्ट के रोल में नजर आएंगी, जबकि फिल्म 'सांड की आंख' में वह एक 80 साल की शार्पशूटर का किरदार निभाएंगी

Open in App

तापसी पन्नू अगले 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म 'मिशन मंगल' में एक साइंटिस्ट के रोल में नजर आएंगी, जबकि फिल्म 'सांड की आंख' में वह एक 80 साल की शार्पशूटर का किरदार निभाएंगी. अपने अब तक के करियर में अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ चुकीं तापसी अब 'एवेंजर्स' सीरीज की फिल्म में इंडियन सुपरहीरो का किरदार निभाना चाहती हैं.

उन्हें एवेंजर्स की फिल्में बेहद पसंद हैं. तापसी को उम्मीद है कि उन्हें अपने करियर में सुपरहीरो का किरदार निभाने का मौका मिलेगा. तापसी ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि एवेंजर्स में मुझे एक सुपरहीरो का किरदार निभाने का मौका मिलेगा. मुझे लगता है कि यही एक ऐसा किरदार है जो मैंने अभी तक नहीं निभाया है.

हालांकि मैं फिल्म में किसी कैरेक्टर को रीप्लेस नहीं करना चाहती बल्किमैं एक इंडियन सुपरहीरो बनना चाहती हूं.'' उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें आयरन-मैन पर बहुत क्रश है जिसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभाते हैं. तापसी ने बताया कि जब 'एवेंजर्स : एंडगेम' में आयरन-मैन का किरदार खत्म होता है तब वह थिएटर में रोने लगी थीं. तापसी ने 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार भी करने की इच्छा जाहिर की है.

स्टार वैल्यू एक क्रूर सच्चाई एक ओर जहां अपकमिंग 'मिशन मंगल' के पहले पोस्टर में अक्षय कुमार को सह-अभिनेत्रियों के मुकाबले ज्यादा जगह दिए जाने को लेकर विवाद उपजा हुआ है, वहीं तापसी ने आलोचकों को सीधा संदेश देते हुए कहा कि स्टार वैल्यू एक क्रूर सच्चाई है और इसे स्वीकार करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर फिल्म में महिला कलाकार विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और वह खुद भी नहीं होती तो भी फिल्म अच्छी कमाई करती.

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?