लाइव न्यूज़ :

'सांड की आँख' की कास्टिंग पर उठे सवालों का तापसी पन्नू ने दिया लम्बा जवाब, नीना गुप्ता और सोनी राजदान ने पूछे थे ये प्रश्न

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2019 14:12 IST

तापसी पन्नू का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट से तापसी ने अपने सभी ना चाहने वालों और सवाल उठाने वालों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतापसी और भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म 'सांड की आंख' में दिखाई देने वाली हैं।फिल्म अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन में बन रही है।

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आने वाली हैं। शूटर दादी की कहानियों पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। वहीं इस ट्रेलर को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया है वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो तापसी और भूमि के फिल्म में दादी के लुक से खुश नहीं हैं और उसे लेकर काफी ट्वीट बाजी चल रही है। 

दरअसल फिल्म 'सांड की आंख' में तापसी और भूमि ने 60 साल की महिला का किरदार निभाया है। मगर उनके लुक से लोगों को वो दोनों ही 60 साल की नहीं लग रही हैं। इसी को लेकर सोनी राजदान, नीना गुप्ता और कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के साथ ही कई लोगों ने सवाल उठाए थे। जिसका जवाब अब तापसी ने अपने ही अंदाज में दिया है। 

तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुझे हैरत हो रही है कि क्या हमने कभी अनुपम खेर से सवाल किया जब उन्होंने सारांश की थी, कभी नरगिस से सवाल किया जब उन्होंने सुनील दत्त का रोल प्ले किया था?  क्या हमने कभी आमिर खान से सवाल किया जब उन्होंने थ्री इडियट में कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले किया था?' 

तापसी ने आगे लिखा, 'हमने कभी आयुष्मान से क्यों सवाल नहीं किया की वो शुभ मंगल ज्यादा सावधान में गे क्यों बन रहे हैं? ये सारे सवाल बस हम दो लोगों के लिए ही क्यों हैं? अगर ऐसा है तब भी आप सभी का दिल से शुक्रिया की हमारी छोटी सी कोशिश ने आप सभी को एक किया। किसी एक चीज पर बोलने के लिए मजबूर किया आपका अटेंशन गेन किया। आशा है इस दीवाली आपके सभी सवालों का जवाब मिला जाएगा। क्योंकि हम तो आ रहे हैं पटाखे नहीं गोली बरसाने।'

तापसी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट से तापसी ने अपने सभी ना चाहने वालों और सवाल उठाने वालों के मुंह पर तमाचा जड़ दिया है। उनके इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कुछ दिनों पहले नीना गुप्ता ने ट्वीट कर तापसी और भूमि की कास्ट को लेकर बयान दिया था। नीना ने ट्वीट पर लिखा था, 'हां मैं सोच रही थी कि कम से कम हमारी उम्र के रोल तो हमसे करा लो भाई' नीना के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया था। लोग लगातार उनका समर्थन कर रहे थे। 

वहीं सोनी राजदान ने भी इस पर कमेंट किया है। सोनी ने सांड की आंख की कास्ट को लेकर कहा, 'मैं दोनों एक्टर्स तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर से प्यार करती हूं, लेकिन ऐसा क्यों? मैं समझती हूं कि बॉक्स ऑफिस के बारे में सोचना पड़ता है, लेकिन फिर 60 साल के इंसान की कहानी को बनाना ही क्यों जब आप असली 60 साल के लोगों को उसमें ले ही ना सको?'

इन सभी बयानों के बाद सांड की आंख की कास्टिंग को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फैंस भी लगातार इस बात को उठा रहे हैं कि बॉलीवुड में जब उस उम्र की एक्ट्रेस थीं तो उन्हें क्यों नहीं लिया गया। तापसी और भूमि को 60 साल की महिला का रोल क्यों दिया गया?

टॅग्स :सांड की आंखतापसी पन्नूभूमि पेडनेकरनीना गुप्तासोनी राजदान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

बॉलीवुड चुस्की70th National Film Awards 2024: नीना गुप्ता को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड, बोलीं- "शॉक्ड और खुश..."

भारतMumbai Hoarding Collapse Case: घाटकोपर हादसे पर सेलेब्स ने जताया दुख, विजय वर्मा, सोनी राजदान ने कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीतापसी पन्नू की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने, सजावट देख दंग रह जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं तापसी पन्नू, रेड साड़ी-कानों में झुमका डाले एक्ट्रेस ने ढाया कहर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?