लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन से 'बदला' लेना चाहते हैं शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर बताया इसका कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2019 15:07 IST

शाहरुख खान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के काफी करीब हैं, वह उनका काफी सम्मान भी करते हैं लेकिन वह अब उनसे बदला लेना चाहते हैं।

Open in App

शाहरुख खान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के काफी करीब हैं, वह उनका काफी सम्मान भी करते हैं लेकिन वह अब उनसे बदला लेना चाहते हैं। 

शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अमिताभ से बदला देने की बात कह डाली है।  शाहरुख ने यह ट्वीट अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए किया और लिखा कि वह उनसे बदला लेने आ रहे हैं। 

किंग  खान ने ट्वीट करके लिखा है कि मैं आपसे बदला लेने आ रहा हूं बच्चन साहब! तैयार रहिएगा । वहीं, फैंस इसका कोई मतलब निकाल पाते बिगबी ने इसका जवाब दे दिया है।

 शाहरुख के इस ट्वीट का अमिताभ ने भी तुरंत रिप्लाई करते हुए कहा कि 'अरे भाई शाहरुख, बदला लेने का टाइम तो निकल गया.. अब तो सब को बदला देने का टाइम है।' अगर आप दोनों इन दोनों सुपरस्टार्स के ट्वीट्स को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं तो चिंता ना करें, क्योंकि दोनों एक्टर्स के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है। 

 इससे पहले कि कोई कुछ और समझ पाता कि अमिताभ ने फौरन उन्हें जवाब दे दिया। बता दें कि साल 2016 में कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'पिंक' के बाद एक बार फिर तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने को तैयार हैं और उनकी इसी अगली फिल्म 'बदला' का ट्रेलर कल रिलीज  होनेवाला है।

ये ट्रेलर की डेट बताने का एक्टर का अंदाज था। दोनों स्टार्स अपनी इस फिल्म के आनेवाले ट्रेलर का कुछ अलग अंदाज़ में प्रमोशन कर रहे हैं, जिसे शाहरुख की कम्पनी रेड चिलीज प्रोड्यूस कर रही है। बता दें कि यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज़ हो रही है। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानअमिताभ बच्चनतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?