बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी शानदार एक्टिंग कारण फैंस के बीच जानी जाती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर ट्वीट करती रहती हैं। वह अक्सर ट्वीट के जरिए अपनी बात रखती हैं। स्वरा ने अब नागरिकता संधोधन बिल के खिलाफ विवाद बात कही है।
सोमवार देर रात लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल (CAB), 2019 पास हो गया है। इस बिल के पास होने से जहां कुछ लोग खुश हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इससे खासा नाराज हैं। इस लिस्ट में नाम आता है स्वरा भास्कर का। स्वरा इस बिल के पास होने से नाराज नजर आ रही हैं।
इस पर स्वरा ने ट्वीट किया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा- (भारत में...) धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता। राज्य धर्म के आधार पर फैसला नहीं ले सकता। नागरिकता संशोधन बिल ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है.. ”-NRC/CAB प्रोजेक्ट में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है। हिन्दू पाकिस्तान को मेरा हैलो!
अब लोकसभा के बाद राज्यसभा में बिल का पास होना रह गया है। नागरिकता बिल का पास होना मोदी सरकार के लिए एक बड़ी जीत कहा जा रहा है।अब देखना होगा कि ये बिग राज्यसभा में पास हो पाता है कि नहीं।
स्वरा जल्द फिल्म शीर कोर्मा के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा के साथ दिव्या दत्ता और शबाना आजमी नजर आने वाली हैं।स्वरा भास्कर 'रांझणा', 'वीरे दी वेडिंग', 'प्रेम रतन धन पायो', 'द न्यू क्लासमेट', 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों में नजर चुकी हैं।