लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड हिमांशु से हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कहा था- गरीब हूं अभी नहीं कर पाउंगी शादी

By मेघना वर्मा | Updated: July 4, 2019 12:18 IST

लगभग एक साल पहले स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने हिमांशु के साथ फोटो डाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने फिल्म रांझणा से अपने करियर की शुरुआत की थी।स्वरा सोशल मीडिया पर बड़ी बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं।

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की कुछ उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने कम समय में काफी नाम कमा लिया। स्वरा को उनकी एक्टिंग के साथ उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। स्वरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब रिसेंटली खबर आ रही है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का उनके पांच साल पुराने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। 

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर पांच साल से राइटर हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थी। सोर्स के मुताबिक स्वरा के ब्रेकअप रिसेंटली हुआ है। दोनों अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं और एक-दूसरे की फैमिली की रिस्पेक्ट भी करते हैं। दोनों की फैमिली भी दोनों के फैसले को जानती है। 

स्वरा ने किया था पोस्ट

लगभग एक साल पहले स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने हिमांशु के साथ फोटो डाली थी। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'जब आपकी गर्लफ्रेंड आपको वेकेशन पर ले जाने के लिए फोर्स करें और सेल्फी में पोज देने के लिए भी फोर्स करे।' स्वरा की इसी फोटो के बाद उनके रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था। 

कुछ साल पहले बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में स्वरा भास्कर से जब उनके और हिमांशु के शादी के प्लान्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं मैं अभी शादी नहीं करने जा रही हैं। आप जाकर दुनिया से कह सकते हैं कि स्वरा अभी बहुत गरीब है और अभी शादी नहीं कर सकती तो इसलिए वो पैसे कमा रही हैं। हमें शादी की कोई जल्दी नहीं है। मेरी शादी की प्लानिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर आखिरी बार वीरे दी वेडिंग फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, सोनम के अहूजा और शिखा तालसानिया थी। वहीं शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो के राइटर हैं हिमांशु शर्मा। 

टॅग्स :स्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: स्वरा भास्कर के पति अणुशक्ति नगर से हारे, फहाद अहमद ने हार के बाद EVM पर उठाया सवाल; वीडियो वायरल

भारतAnushakti Nagar Results: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर सीट में सबसे आगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?