लाइव न्यूज़ :

'मेरी नौकरानी भी तुमसे बेहतर दिखती है' कह ट्रोल करनेवाले यूजर को स्वरा भास्कर ने कह दी ऐसी बात, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: November 13, 2021 10:52 IST

पिछले महीने अक्टूबर में अभिनेत्री ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक YouTube इन्फ्लुएंसर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा ने ट्विटर पर एक पार्क में साड़ी पहने हुए एक तस्वीर साझा की थीएक यूजर ने स्वरा भास्कर के लुक की तुलना अपने कामवाली बाई से कर दी

मुंबईःबॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हर वक्त ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। वजह होती है, तात्कालिक मुद्दों पर उनकी बेबाक राय। कभी-कभी वह साधारण से पोस्ट पर भी ट्रोल कर दी जाती हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा भी था कि अगर मैं फूल की फोटो भी लगा दूं तो मेरी एक फिल्म के एक विशेष सीन से जोड़ दिया जाता है। उनके साथ ठीक ऐसा ही हुआ एक पोस्ट को लेकर। 

स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपनी साड़ी में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने अभिनेत्री को ट्रोल करते हुए यहां तक कह डाला कि मेरी नौकरानी भी तुमसे अच्छी दिखती है। स्वरा भास्कर भी कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने ट्रोल को ठीक उसी के लहजे में जवाब दिया और चुप करा दिया।

 

दरअसल स्वरा ने एक पार्क में साड़ी पहने हुए एक तस्वीर साझा की थी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब… शांति में हूं, इन सब को महसूस करना चाहिए।' जाहिर है पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी थीं। हुआ भी ऐसा ही। लेकिन इसमें ट्रोल करनेवाले भी थे। ऐसा ही एक ट्रोल ने उनकी तुलना अपने कामवाली बाई से कर दी। लिखा- 'मेरी नौकरानी भी साड़ी में तुमसे ज्यादा सुंदर और तुमसे ज्यादा ग्रेसफुल लगती है।'

स्वरा ने भी उसको जवाब देना मुनासीब समझा। और लिखा- 'मुझे यकीन है कि तुम्हारी नौकरानी बहुत खूबसूरत है। मुझे आशा है कि तुम उसके काम और गरिमा की इज्जत करते हो और उसके साथ एक कीड़े की तरह बर्ताव नहीं करते होगे।'

गौरतलब है कि पिछले महीने अक्टूबर में अभिनेत्री ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज किया, जहां उन्होंने आरोप लगाया है कि एक YouTube इन्फ्लुएंसर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को एक आपत्तिजन संदेश को लेकर वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है।

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!