लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शक क्यों देख रहे स्टार किड की फिल्में-दे रहे हैं बढ़ावा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2020 10:11 IST

बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने कई पहलुओं पर बात की और स्टार किड्स को बढ़ावा देने के लिए दर्शकों को भी जिम्मेदार ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देनेपोटिज्म की बहस को लेकर दिए बयानों पर चर्चा में आईं स्वरा भास्करस्टार किड्स को बढ़ावा देने में दर्शकों की भूमिका का किया जिक्र

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई  है। ऐसे में अब कई सेलेब्स खुलासा भी कर रहे हैं कि वह भी भी नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं। ऐसे में अब स्वरा भास्कर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। स्वरा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली सेलेब्स में से एक हैं।

सोशल मीडिया पर हर एक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर राय रखने वाली स्वरा भास्कर ने नेपोटिज्म के कई पहलुओं को लेकर बात की, साथ ही इंडस्ट्री के अलावा दर्शकों की ओर से भी स्टार किड्स को बढ़ावा देने और नए कलाकारों की फिल्में नहीं चलने को लेकर अपने विचार रखे।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार  स्वरा भास्कर ने कहा है कि मुझे लगता है कि बॉलीवुड बहुत सारे लोगों के लिए एक आसान लक्ष्य है और वे बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, वे नहीं जानते कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है, वे सिर्फ बाहर बैठे हैं। कुछ लोग कही लिखी बकवास को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

वहीं स्वरा ने कहा है कि  नेपोटिज्म एक अहम विषय है। इस पर शालीनता और विवेक से चर्चा होनी चाहिए।  स्टार-सिस्टम को समझना चाहिए कि यह कैसे विकसित हुआ, कहां से आया, इसमें दर्शकों की भूमिका क्या है?'

मैं हमेशा लोगों से कहती हूं कि अगर आप बाहरी लोगों की परवाह करते हैं, तो सिनेमाघरों में हमारी फ़िल्में देखें, यह सीधी सरल बात है। इरफ़ान खान की करवाण, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मोतीचूर चकनाचूर, ऋचा चड्ढा की आर्टिकल 375, राजकुमार राव की ट्रैप्ड, मेरी आरा की अनारकली, सुशांत सिंह राजपूत की सोनचिरैया... इन फिल्मों को कौन देख रहा है? यह वही दर्शक हैं जो अब स्टार किड्स की आलोचना कर रहे हैं।'

स्वरा ने कहा है कि  तो आप उनकी फिल्में क्यों देख रहे हैं? यदि आप हमसे बहुत प्यार करते हैं और अगर आप हमें इतना समर्थन करते हैं, तो हमारी फिल्में सिनेमाघरों में देखें, यह बिल्कुल सीधी बात है! 

टॅग्स :स्वरा भाष्करबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!