लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन भी हुई थीं नेपोटिज्म का शिकार! फैंस को बताया कैसे निकाला समाधान

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2020 16:17 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने ट्विटर पर आस्क आर्या सेशन के दौरान फैंस को बताया कि उन्होंने नेपोटिज्म का सामना कैसे किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुष्मिता सेन ने नेपोटिज्म पर दिया रिएक्शनसुष्मिता ने फैंस को बताया कि उन्होंने कैसे नेपोटिज्म का सामना किया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्टर ने 14 जून को 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे नेपोटिज्म को लेकर फैंस लगातार तमाम हस्तियों की आलोचना कर रहे हैं। वैसे यहां  भी भाई-भतीजावाद नया है। इस बीच इंडस्ट्री में मौजूद नेपोटिज्म पर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अलग अंदाज में अपना रिएक्शन दिया। 

ब्यूटी विथ ब्रेन हैं सुष्मिता

दरअसल, हाल ही में सुष्मिता की वेब सीरीज आर्या (Aarya) रिलीज हुई है। इसी सिलसिले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्विटर पर आस्क आर्या सेशन के दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म से वो कैसे निपटती हैं और उन्होंने अब तक खुद को कैसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रखा? इस सवाल का सुष्मिता ने बेहद अलग अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने सिर्फ अपनी ऑडियंस पर फोकस किया...तुम लोग। जब तक तुम लोग मुझे एक एक्टर के तौर पर देखना चाहोगे, तब तक मैं काम करती रहूंगी। #simpleenough' बता दें, सुशांत के निधन से फैंस अभी तक उभर नहीं पाए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार उनकी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इसके अलावा यूजर्स स्टार्स किड्स और बड़े प्रोडक्शन हाउसेज को भी काफी ट्रोल कर रहे हैं।

कई सेलेब्स ने ब्लॉक किया कमेंट सेक्शन

ऐसे में ट्रोलिंग से तंग आकर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपना कमेंट सेक्शन ब्लॉक कर दिया है। इस लिस्ट में करण जौहर (Karan Johar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी शामिल हैं। यही नहीं, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान ने भी इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन ब्लॉक कर रखा है। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसके लिए वो अपना इलाज भी करवा रहे थे। हालांकि, उन्होंने दवाएं लेनी बंद कर दी थीं। सुशांत इतने ज्यादा डिप्रेस थे कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

टॅग्स :सुष्मिता सेनबॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!