लाइव न्यूज़ :

Video: बर्थडे पर सुष्मिता सेन संग कुछ यूं थिरके सलमान, फैंस भी अंदाज देख थाम लेंगे दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2018 14:41 IST

सलमान और सुष्मिता ने साथ में बहुत ज्यादा काम नहीं किया है लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को हमेशा पसंद किया गया है।

Open in App

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का आज 53वां को हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया है। पनवेल फार्म हाउस में उन्होंने एक पार्टी देकर सलमान बर्थ मनाया है। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब पहुंचे। 

ऐसे में इस पार्टी के कई विडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो फैंस को अपनी दीवाना कर रहा है। वीडियो में बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर छाए इस विडियो को सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'जब भी जिंदगी हमें चुपचाप बैठने या डान्स करने का मौका देती है तो हम डान्स करते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सलमान सुष के डांस को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उनको गले भी लगाते भी डांस के दौरान नजर आ रहे हैं। दोनों का ये बिंदास अंदाज फिलहाल वायरल हो गया है।

हालांकि सलमान और सुष्मिता ने साथ में बहुत ज्यादा काम नहीं किया है लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को हमेशा पसंद किया गया है। सुष्मिता, सलमान के ऑपोजिट फिल्म 'बीवी नंबर 1', 'तुमको न भूल पाएंगे' और 'मैंने प्यार क्यों किया' में दिखाई दी थीं। 

 बुधवार रात से एक्टर का बर्थडे बैश शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटो से साफ पता चलता है कि पनवेल में सलमान खान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी, सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने केक काटा है। उनकी केक काटते की दो फोटो सामने आ रही हैं जिसमें एक में वो अकेले केक काट रहे हैं जबकि दूसके में वो आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं।

टॅग्स :सुष्मिता सेनसलमान खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?