लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने की अर्नब गोस्वामी की तारीफ, बताया असली हीरो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2020 13:54 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद से उन्हें लेकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्नब गोस्वामी की तारीफ़ करते हुए लिखा - आप हमारे हीरो हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार भाई के लिए मांग रहीं इंसाफश्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तकरीबन दो महीने हो रहे हैं। मगर इसके बावजूद फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस बीच सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पत्रकार अर्नब गोस्वामी को असली हीरो बताया। 

बता दें, श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सुशांत को लेकर वो लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। ऐसे में अर्नब गोस्वामी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे असली हीरो। हम सब आपसे प्यार करते हैं।' बता दें, सीबीआई सुशांत सुसाइड केस की जांच में जुटी हुई है। 

एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले सुशांत के पिता ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था।

मालूम हो, सुशांत सुसाइड केस को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई हैं। यही नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिया से लगभग 9 घंटे पूछताछ की थी। हालांकि, इस दौरान ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि एक्ट्रेस ने जांच में सहयोग नहीं किया। उन्होंने ईडी के सवालों के सही जवाब नहीं दिए और कहा कि उन्हें डिटेल्स याद नहीं हैं। यही नहीं, सोमवार को उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?