लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, खत्म करना चाहते थे रिश्ता- अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को बताया

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2020 21:47 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, अंकिता लोखंडे ने पूछताछ के दौरान बिहार पुलिस को बताया कि सुशांत रिया चक्रवर्ती से परेशान थे, जिसके कारण वो उनसे रिश्ता खत्म करना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में अंकिता लोखंडे से पूछताछ कीरिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह को लेकर अंकिता लोखंडे ने कई खुलासे किएअंकिता लोखंडे ने बताया कि सुशांत रिया के साथ खुश नहीं थे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज 'आत्महत्या के लिए उकसाने' के प्रकरण की जांच करने के लिए बिहार पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता 74 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को पटना में रिया और छह अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में दिवंगत अभिनेता की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से बिहार पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया।

रिया से काफी परेशान थे सुशांत

जी न्यूज़ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अंकिता ने पुलिस को बताया कि सुशांत रिया के कारण काफी परेशान रहते थे। अंकिता ने खुलासा किया कि सुशांत और उनकी साल 2019 में फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज के दौरान बातचीत हुई थी। तब सुशांत ने उन्हें खुलकर रिया के साथ उनके रिश्तों के बारे में बताया था। अंकिता ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और बातचीत के दौरान वह बहुत भावुक हो गए थे। 

इस रिश्ते से काफी दुखी थे सुशांत

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

उन्होंने अंकिता से कहा कि था वो इस रिश्ते से काफी दुखी हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं क्योंकि रिया ने उन्हें परेशान करती हैं। सुशांत और अंकिता के बीच की बातचीत को अभिनेत्री ने बिहार पुलिस के साथ साझा किया है। यही नहीं, इस दौरान अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के बीच रिया चक्रवर्ती को लेकर और भी कई बातचीत हुई, जिसे एक्ट्रेस ने पुलिस के साथ शेयर किया। बता दें, अंकिता और सुशांत ने एक-दूसरे को तकरीबन छह साल डेट किया। दोनों का रिलेशनशिप साल 2010 में शुरू हुआ और साल 2016 में खत्म हो गया था। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया