लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत दोनों हाथों से एकसाथ लिखने में थे माहिर, ना हो यकीन तो यहां देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2020 09:09 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के सदमे से कोई भी उभर नहीं पा रहा है। ऐसे में फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनको याद कर पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुशांत दोनों हाथों से एकसाथ लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सुसाइड मामले में पेशेवर कोण के मद्देनजर पुलिस ने कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस को पूछताछ के लिए संपर्क करना शुरू किया हैवीडियो में ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से लिखते नजर आए सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके निधन से फैंस के साथ बॉलीवुड भी स्तब्ध है। कोई भी व्यक्ति इस बात पर यकीन करने को तैयार नहीं कि सुशांत का निधन हो चुका है। ऐसे में फैंस लगातार सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता की थ्रोबैक तस्वीरें आर वीडियोज शेयर कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत को दोनों हाथों से एकसाथ लिखते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सुशांत दोनों हाथों से फिल्म छिछोरे के को-स्टार ताहिर राज भसीन का नाम लिखते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

पेशेवर दुश्मनी समेत अनेक कोणों से जांच कर रही पुलिस

मालूम हो, 'काई पो चे', 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके 34 वर्षीय सुशांत रविवार (14 जून) को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। दरअसल, ये एक हाई-प्रोफाइल केस है, जिसके चलते मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच बेहद बारीकी से कर रही है। 

बता दें कि इस मामले में एक अधिकारी का कहना है कि पुलिस पेशेवर दुश्मनी समेत अनेक कोणों से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के परिजनों, रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्तों तथा कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा समेत 13 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,'पेशेवर कोण के मद्देनजर पुलिस ने कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस को पूछताछ के लिए संपर्क करना शुरू किया है। इसके तहत पुलिस ने गुरुवार को यशराज फिल्म्स को पत्र भेजकर उन सभी करारनामों का ब्योरा मांगा है जो उसने अभिनेता के साथ किए थे।' 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीएमएस धोनीछिछोरे फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट रौंदा, 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में कूटे 52 रन, 4 चौके और 5 छक्के

क्रिकेटRR vs CSK: सीएसके अपना पहला ऐसा मैच खेल रही है, जिसमें प्लेइंग इलेवन में MS Dhoni शामिल नहीं

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्स को झटका, 15 दिन के लिए आईपीएल से बाहर धोनी, आखिर कारण

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?