लाइव न्यूज़ :

फिल्म डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, कहा- एक्टिंग छोड़ खेती करना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 15:52 IST

सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर बहस जारी है। फैंस सुशांत की मौत के लिए नेपोटिज्म को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। रूमी जाफरी के मुताबिक सुशांत एक्टिंग छोड़कर कुछ अलग करना चाहते थे। रूमी जाफरी अपनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को कास्ट करने वाले थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक आत्महत्या की वजह तलाश करने की कोशिश में है। कहा जा रहा है कि अकेलेपन और डिप्रेशन की वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इस बीच बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव को लेकर कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय, सैफ अली खान और रवीना टंडन भी अपनी बात रख चुके हैं।  

वहीं अब फिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।  रूमी जाफरी के मुताबिक सुशांत एक्टिंग छोड़कर कुछ अलग करना चाहते थे। वह खेती करना चाहते थे, हालांकि इस पर उन्होंने कभी उनसे खुलकर बात नहीं की। लेकिन अधिकतर समय सुशांत रूमी से बॉलीवुड से बिल्कुल अलग हटकर बातें किया करते थे। 

देश भर में एक लाख पेड़ लगाने की थी इच्छा

रूमी जाफरी ने कहा कि सुशांत अक्सर कहते थे कि वह खेती करना चाहते हैं। वे कहते थे 'मैं देश भर में एक लाख पेड़ लगाना चाहता हूं और वैज्ञानिकों की तरह नए आविष्कार करना चाहता हूं. वह कुछ आविष्कार करना चाहते थे, वैज्ञानिकों की तरह।'' बता दें कि रूमी जाफरी सुशांत को लेकर जल्द ही एक नई फिल्म बनाने वाले थे जिसको लेकर दोनों के बीच बातचीत भी फाइनल हो गई थी। 

सुशांत को अपनी फिल्म में कास्ट करने वाले थे जाफरी

रूमी जाफरी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को कास्ट करने वाले थे। इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार हो चुकी थी। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने वाली थी। बता दें कि रविवार को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच