लाइव न्यूज़ :

आज आएगा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर

By निखिल वर्मा | Updated: July 6, 2020 07:39 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में ऑनलाइन प्रसारणकर्ता डिज्नी-हॉटस्टार यह फिल्म ‘नॉन सब्सक्राइबर’ दर्शकों के लिए भी बिना शुल्क उपलब्ध करवाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'दिल बेचारा' द फॉल्ट इन अवर स्टार्स का रीमेक है ‘दिल बेचारा’ को मुकेश छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' आगामी 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानि आज रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। इस बात की घोषणा डिज्नी हॉटस्टार ने कुछ दिन पहले ही कर दी थी। इस फिल्म से संजना संघी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। वह 34 वर्ष के थे। आत्मीय प्रेम कहानी ‘दिल बेचारा’ को राजपूत के दोस्त और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनी है। 

वाल्ट डिज्नी कंपनी एपीएसी के अध्यक्ष और स्टार एंड डिज्नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने कहा, “हमें खुशी है कि हम सुशांत सिंह राजपूत जैसे अभिनेता की विरासत को संजो कर आपके सामने लाने में एक छोटी भूमिका निभा पा रहे हैं। उनके बेहतरीन जीवन और उम्दा काम के सम्मान में हम ‘दिल बेचारा’ को इस जुलाई डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज करेंगे और यह सभी ग्राहकों के साथ ही उनके लिए भी उपलब्ध होगी जो हॉटस्टार के ग्राहक नहीं हैं। हम उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करते हैं।” 

प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों की कहानी है दिल बेचारा

कुछ दिन पहले संजना ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, 'ये कहानी प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों से भरपूर है। हम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विरासत को मना रहे हैं, जिसका जश्न सभी के मन में जिंदा रहेगा और हमेशा के लिए पोषित होगा। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल