लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करवाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहनों ने लिया एक्शन, पहुंचीं हाई कोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2020 16:22 IST

रिया की एफआईआर की जांच भी सीबीआई के पास ही पहुंच गई है। हाल ही में खबर आई थी इसी सिलसिले में सीबीआई सुशांत की बहनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने उनकी बहन प्रियंका के खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत की थीदिवंगत एक्टर की बहनों ने हाईकोर्ट का रूख किया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने उनकी बहन प्रियंका के खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत की थी। रिया का आरोप है कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्जी पर अवैध दवाएं लिखवाकर सुशांत को खरीदने के लिए कहा था। अब इस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिऐक्ट किया था।  सुशांत की बहन मीतू, प्रियंका और दिल्ली के डॉक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।

अब रिया की एफआईआर की जांच भी सीबीआई के पास ही पहुंच गई है। हाल ही में खबर आई थी इसी सिलसिले में सीबीआई सुशांत की बहनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। लेकिन इसी बीच दिवंगत एक्टर की बहनों ने हाईकोर्ट का रूख किया है।

एक्टर की बहनें प्रियंका और मीतू सिंह बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची हैं और उन्होंने अपने खिलाफ मुंबई पुलिस में दर्ज रिया चक्रवर्ती की FIR को रद्द किए जाने की मांग की है। प्रियंका और मीतू की याचिका पर आज जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस कार्णिक सुनवाई करने वाले थे। लेकिन रिया के वकील सतीश मानेशिंदे के जूनियर दीपल ठक्कर ने बताया कि मानेशिंदे किसी और केस में बिजी हैं। अब इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी।

रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने सुशांत के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई। मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में उन्होंने भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया