लाइव न्यूज़ :

पूर्व मैनेजर दिशा की मौत पर छलका सुशांत सिंह राजपूत का दर्द, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: June 10, 2020 17:21 IST

बॉलीवुड की कई मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन फर्म के साथ काम करने वाली दिशा सालियान की अचानक मौत से हर कोई हैरान है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान काफी समय तक एक-दूसरे के साथ काम किया था।दिशा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रेटीज लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुलिस भी मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर की मौत हो गई है। सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया था।  दिशा सालियान ने सुसाइड की थी या किसी ने उनकी हत्या की है, इस बात का पचा अभी नहीं चल पाया है। दिशा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रेटीज लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

अब इस पर सुशांत सिंह राजपूत ने भी अफसोस जाहिर किया है। सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान काफी समय तक एक-दूसरे के साथ काम किया था। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी। दिशा सालियान की मौत पर सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, "ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।" 

सुशांत सिंह राजपूत की ये इंस्टा स्टोरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी दिशा को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं। दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत के अलावा वरुण ग्रोवर और ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए काम कर चुकी थी। सोमवार रात को उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। वहीं पुलिस भी मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

यह घटना मुंबई के उपनगर मलाड में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दिशा सलियन अपने मंगेतर के साथ वहां मौजूद थी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद दिशा को तुरंत बोरीवली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की छानबीन कर रही पुलिस अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल