लाइव न्यूज़ :

VIDEO: परिवार संग आखिरी बर्थडे पर माथे पर तिलक लगाए मुस्कुराते हुए दिखे सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 06:41 IST

सुशांत सिंह राजपूत के 34वें बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशांत पूजा-पाठ करते दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो और कुछ फोटो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है।वीडियो के मुताबिक सुशांत आखिरी बार अपने परिवारवालों संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपने जन्मदिन को पारंपरिक तरीके से मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की यादों से उनके चाहने वाले इंस्टाग्राम पर जुड़े रह सकेंगे क्योंकि इस प्लेटफॉर्म ने उनके खाते को ‘यादगार’ श्रेणी में डाल कर उसके साथ दी गई जानकारी में ‘रिमेम्बरिंग’ लिखा गया है। “काई पो चे”, “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी”, “छिछोरे” जैसी फिल्मों के सुशांत सिंह राजपूत (34) रविवार को बांद्र स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही फिल्म उद्योग एवं उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के कुछ दिन बाद ही इंस्टाग्राम ने उनके खाते पर दी गई जानकारी में “रिमेम्बरिंग” जोड़ उसे ‘यादगार’ श्रेणी में डाल दिया। यादगार श्रेणी का आशय किसी के जाने के बाद उसकी यादों को इस खाते में संजो कर रखना है। फोटो-वीडियो साझा करने संबंधी इस वेबसाइट के मुताबिक ‘यादगार’ खाते में कोई भी लॉगइन नहीं कर सकता। मृत्यु से पूर्व खाते के संचालक ने जो वीडियो, तस्वीरें यहां पोस्ट की होंगी वो उन यूजर्स को नजर आएंगी जिनके साथ इन्हें साझा किया गया होगा।

बिहार में हुआ था सुशांत का जन्म 

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो और फोटो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उनके जन्मदिन का है। 21 जनवरी को सुशांत का जन्म बिहार में हुआ था। वीडियो के मुताबिक सुशांत आखिरी बार अपने परिवारवालों संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपने जन्मदिन को पारंपरिक तरीके से मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 घर में बड़ी पूजा का आयोजन

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत के जन्मदिन के मौके पर घर में बड़ी पूजा का आयोजन किया गया है। इस दौरान सुशांत भजन गा रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक पहनावा पहन रखा है और माथे पर चंदन भी लगाया है। सुशांत के साथ उनके परिवार वाले भी इस मौके पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'