लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के हाथ लिखा नोट हुआ लीक, स्मोकिंग छोड़कर इस एक्ट्रेस के साथ बिताना चाहते थे वक्त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2020 13:31 IST

सुशांत सिंह राजपूत के हाथ का लिखा हुआ एक नोट जमकर वायरल हो रहा है। इस नोट को खुद सुशांत ने लिखा है साथ ही ये नोट करीब 2 साल पहले का कहा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत निधन केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैंनोट में सुशांत ने कई अहम बातों का जिक्र किया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से ज्यादा का वक्त गो गया है। एक्टर के निधन से कई भी उभर नहीं पा रहा है। सुशांत केस में हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ चुका है। । इन दिनों ईडी, सीबीआई और एनसीबी की टीमें मिलकर सुशांत सिंह राजपूत केस की छानबीन कर रही हैं। वहीं, सुशांत के फोटो और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

इसी बीच सुशांत सिंह  राजपूत के हाथ का लिखा हुआ एक नोट जमकर वायरल हो रहा है। इस नोट को खुद सुशांत ने लिखा है साथ ही ये नोट करीब 2 साल पहले का कहा जा रहा है। नोट में सुशांत ने कई अहम बातों का जिक्र किया है।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सुशांत का ये ये नोट साल 2018 में लिखा गया है। नोट को सुशांत सिंह राजपूत के फॉर्महाउस से बरामद किया गया है। इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में लिखा है। इसके साथ ही इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वो क्या-क्या नए काम करना चाहते हैं ?

क्या लिखा सुशांत ने नोट में

खास बात ये है कि अपने इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा है कि मैं सुबह ढाई बजे उठकर चाय पीना चाहता हूं। सुबह जल्दी नहाकर टेनिस खेलना चाहता हूं। मैं आर्चरी सीखना चाहता हूं। मैं स्मोकिंग भी बंद करना चाहता हूं। मैं फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़ना चाहता हूं। इसके अलावा मैं अब कृति के साथ समय बिताना चाहता हूं। नोट सामने आने के बाद लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनॉन का जिक्र क्यों किया है ?

सुशांत और कृति के अफेयर की पहले भी खबरें आईं थीं, हालांकि दोनों ने कभी इस पर किसी तरह की मुहर नहीं लगाई थी। लेकिन अब इस नोट में कृति का जिक्र होने से कई सवाल फिर से उठ गए हैं।

इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने साइंस, खुशी, अपने सपनों और फिजिक्स के बारे में बात की है। इसके अलावा इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बहन प्रियंका और जीजा के बारे में भी कुछ बातें लिखी हैं 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?