लाइव न्यूज़ :

इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस ने पूछा नाम तो शेखर कपूर ने कहा-कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 09:15 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के पीछे उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। लेकिन वह किस बात से डिप्रेश थे यह बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।फिल्‍ममेकर शेखर कपूर का भी इस मामले पर अब रिऐक्‍शन सामने आया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए। उनके सह-कलाकारों और दोस्तों ने “एमएस धोनी” और “छिछोरे” जैसी फिल्में देने वाले सुशांत को खुशमिजाज, प्रतिभावान और मेहनती बताया। राजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वह 34 साल के थे। 

इरफान खान, रिषी कपूर और बासु चटर्जी के निधन से फिल्म जगत अभी उबर ही रहा था कि राजपूत की अचानक हुई मौत उसके लिए एक और सदमे जैसी है। फिल्‍ममेकर शेखर कपूर का भी इस मामले पर अब रिऐक्‍शन सामने आया है। शेखर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।'

शेखर कपूर को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'सर अगर आपको सच्चाई पता है तो उसे बता दीजिए। कई दूसरे लोगों की जान बच जाएगी।' एक अन्य यूजर ने कहा कि 'आपको उस लॉबी के खिलाफ बोलना चाहिए।'

यूजर्स के लगातार ट्वीट्स के बाद शेखर कपूर ने लिखा 'कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। वो खुद एक उत्पाद की तरह हैं और 'सिस्टम' के शिकार हैं। अगर आप वाकई परवाह करते हैं, अगर आप वाकई गुस्से में हैं तो उस सिस्टम को सही करने की कोशिश करें। कोई अकेला नहीं बल्कि यहां सभी को जुटना होगा।' 

इसके अलावा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान शेखर कपूर ने बताया कि 'पानी में सुशांत गोरा का किरदार निभाने वाले थे। वो मेरे साथ प्रोडक्शन डिजाइन की मीटिंग में होता था। फिर वीएफएक्स की मीटिंग में होता था, वर्कशॉप में भी होता था। उसमें सीखने की जबरदस्त ललक थी और उसके अंदर चीजों को लेकर ऐसी उत्सुकता थी जो आपको बच्चों में देखने को मिलती है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस