लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर गहराया शक, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

By अमित कुमार | Updated: February 15, 2021 16:13 IST

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में एक्टर की बहन प्रियंका सिंह पर केस को आगे चलाने की बात कही है। जबकि मीतू सिंह को राहत प्रदान कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 8 महीने बाद भी अभी तक एक्टर के सुसाइड करने की सही वजह सामने नहीं आ पाई है।सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है।प्रियंका सिंह पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को गलत दवाइंया देने का आरोप लगाया था।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल सुसाइड किया था। सुशांत की मौत के बाद से ही लगातार उनकी मौत पर चर्चाएं हो रही है। सोमवार यानी कि आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ इस मामले में आगे कारवाई करने का फैसला सुनाया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ एआईआर दर्ज कराई थी।

रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि एक्टर की बहनों ने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार संग मिलकर सुशांत के लिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखवाया था। रिया ने आरोप लगाया था कि सुशांत की मानसिक हालत जाने बिना उनके लिए दवाइंया लिख दी गई थीं। इसके बाद रिया ने कोर्ट तक इस मामले को पहुंचाया था। रिया के मुताबिक सुशांत को सुसाइड करने के लिए उनकी बहनों ने ही मजबूर किया था। 

 बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में मीतू सिंह के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया, जबकि प्रियंका पर अभी आगे भी कारवाई चलाने की बात कही है। कोर्ट के इस फैसले के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने खुशी जाहिर की है। वकील ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हैं। ऐसा लगता है कि रिया चक्रवर्ती का सच्चाई और न्याय मांगना सफल हुआ। सत्यमेव जयते।

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल