लाइव न्यूज़ :

मैडम तुसाद में लगेगा हॉटनेस का तड़का जब सनी लियोन का लगेगा मोम का पुतला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 19, 2018 10:52 IST

लंदन से आया विशेषज्ञ कलाकारों का एक दल मुंबई में सनी से मिला, जहां उन्होंने 200 से ज्यादा विशेष नाप और तस्वीरें लीं ताकि एक प्रमाणिक आकार की रचना की जा सके।

Open in App

अभिनेत्री सनी लियोन का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद संग्राहलय में लगाया जाएगा। एक बयान में कहा गया है, "इसे दूसरी मशहूर हस्तियों के पुतलों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। लंदन से आया विशेषज्ञ कलाकारों का एक दल मुंबई में सनी से मिला, जहां उन्होंने 200 से ज्यादा विशेष नाप और तस्वीरें लीं ताकि एक प्रमाणिक आकार की रचना की जा सके।

सनी ने कहा, "मेरा पुतला लगाने के लिए मैडम तुसाद की आभारी और रोमांचित हूं। मेरे लिए मेरी मोम की प्रतिमा का होना पूरे तरीके से आह्लादित करने वाला है। यह पहली दफा है जब मैं एक लंबी सिटिंग से गुजरी और मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिसने इसे एक अनूठा और यादगार अनुभव बनाया। मैं 'खुद' को देखने के लिए उत्साहित हूं और अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया का इंतजार बेसब्री से करूंगी। यह इस साल के अंत में प्रदर्शित की जाएगी।

मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेड लिमिटेड के महाप्रबंध और निदेशक अंशुल जैन ने अभिनेत्री के बड़े प्रशंसक आधार की ओर इशारा करते हुए कहा, "उनकी प्रतिमा की घोषणा करना हमारे लिए भी समान रूप से उत्साहित करने वाला है और हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि इसके जरिए उनके लाखों प्रशंसक बहुत सारी सेल्फी के साथ कई यादगार लम्हों को अपने साथ घर ले जाएंगे। संग्राहलय में कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, सलमान खान, कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर जैसे कई सितारों के पुतले हैं। 

टॅग्स :सनी लियोनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकर्नाटक के एक स्कूल पहुंचीं सनी लियोन, शूटिंग के बीच बच्चों संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसनी लियोन करने वाली थीं इंजीनियरिंग कॉलेज में डांस, केरल यूनिवर्सिटी ने वीसी ने इजाजत देने से किया इनकार: रिपोर्ट

ज़रा हटकेUP Police Constable Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी का एडमिट कार्ड हुआ वायरल, फोटो-पता दर्ज; जानें क्या है माजरा

टीवी तड़काSunny Leone: बिग बॉस में वीकेंड पर आ रही हैं सनी लियोन, लगाएंगी सलमान खान के साथ ग्लैमर का तड़का

ज़रा हटकेVaranasi: सनी लियोन हुई गंगा आरती में शामिल, भीड़ रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?