लाइव न्यूज़ :

Bhangra Paa Le Review: कमजोर कहानी के साथ डांस से भरी है सनी कौशल की भंगड़ा पा ले, पढ़ें रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2020 10:37 IST

विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और रुखशान ढिल्लन स्टारर फिल्म भंगड़ा पा ले आखिरकार पर्दे पर रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म-

Open in App
ठळक मुद्देनिर्माता रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा तौरानी ने भंगड़ा पा ले फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया हैसनी कौशल ने फिल्म में अपना बेस्ट देने की कोशिश की है।

विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और रुखशान ढिल्लन स्टारर फिल्म भंगड़ा पा ले शुक्रवार को रिलीज हो गई है।स्नेहा तौरानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में पंजाब के ट्रेजिशनल डांस भांगड़ा को इंटरनेशनल लेविल तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं सनी कौशल की फिल्म भंगड़ा पा ले कैसी है-

कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है 1944 से जहां पर युद्ध के मैदान में एक पंजाबी सैनिक चारों तरफ चल रही लड़ाई और गोली बारी के बीच ढोलक लेकर पंजाबी गीत गाकर सैनिकोंं में जोश भरने की कोशिश करता है। अचानक से घायल होकर गिर जाता है और फिर पर्दे पर आता है युवा स्टाइलिश डीजे जग्गी। जो कि कॅालेज का सबसे बेहतरीन भांगड़ा डांसर है उसे एक प्रतियोगिता को जीतकर लंदन इंटरनेशनल भांगड़ा प्रतियोगिता का हिस्सा बनना है। फिल्म में सनी कौशल (जग्गी सिंह) भांगड़ा का दिवाना है और पूरे कॉलेज में वो सबसे बेहतरीन भांगड़ा करता है। जग्गी को एक कॉम्पटीशन जीतक लंदन इंटरनेशल भांगड़ा कॉम्पटीशन में भाग लेना है। इसके लिए उस एक लड़की साथी की जरुरत है जो जबरदस्त भंगड़ा करती हो। फिल्म में दिखाया गया है कि पंजाब के हर एक अंदर डांस किस तरह से जुड़ा है। अब ये थिएटर में जाकर देखना होगा कि जग्गी फीमेल साथी के साथ मिलकर अपना सपना पूरा कर पाता है कि नहीं।

एक्टिंग

सनी कौशल ने फिल्म में अपना बेस्ट देने की कोशिश की है। कुछ सीन्स में उन्होंने अपनी छाप छोड़ने का काम किया है। डांस की बात करें तो उन्होंने बहुत ही बेहतरीन डांस किया है।रुखशार ढिल्लन ने भी बहुत अच्छा डांस पेश किया है। एक्टिंग भी उनकी ठीकठीक रही है।

निर्देशन

निर्माता रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा तौरानी ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। लेकिन एक अच्छे डायरेक्टर के रूप में वह छाप नहीं छोड़ पाई हैं। फिल्म में कई लंबे और ऐसे सीन्स हैं जो फैंस को उबाऊ लगने वाले हैं। संगीत भी ऐसा लग रहा है कि जबरदस्ती घुसाने की कोशिश की गई हो। फिल्म में कहानी ही नहीं गाने और रिपीट डायलॉग भी सुनाई देने वाले हैं।

टॅग्स :फिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?