लाइव न्यूज़ :

दूसरे वीकेंड पर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तोड़ा बाहुबली का ये शानदार रिकॉर्ड

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2023 16:38 IST

प्रभास की बाहुबली 2 ने दूसरे वीकेंड में भी 80.75 करोड़ का कलेक्शन कर भारत में इतिहास रच दिया.

Open in App
ठळक मुद्देगदर 2 फिल्म बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही हैसनी देओल-स्टारर यह फिल्म दूसरे हफ्ते भी शानदार कलेक्शन कर रही हैगदर 2 ने बॉलीवुड के इतिहास में दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया है

मुंबई: गदर 2 फिल्म बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है. सनी देओल-स्टारर यह फिल्म दूसरे हफ्ते भी शानदार कलेक्शन कर रही है. अब गदर 2 ने बॉलीवुड के इतिहास में दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया है. दूसरे वीकेंड शुक्रवार से रविवार तक फिल्म ने तीन दिनों के अंदर 90.47 करोड़ का कलेक्शन किया.

कई सालों तक ये रिकॉर्ड टॉलीवुड हीरो प्रभास के नाम रहा. प्रभास की बाहुबली 2 ने दूसरे वीकेंड में भी 80.75 करोड़ का कलेक्शन कर भारत में इतिहास रच दिया. दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की सूची में आमिर खान की दंगल (73.70 करोड़ रुपए) तीसरे स्थान पर है, जबकि शाहरुख खान की पठान (63.50 करोड़ रुपए) चौथे स्थान पर है. पांचवें स्थान पर संजू (62.97 करोड़ रुपये) हैं.

रविवार (20 अगस्त) को गदर 2 ने 41 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर धूम मचा दी. 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 10 दिनों में दुनिया भर में 375 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. गदर 2, 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. 

इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा के साथ सनी देओल ने हीरो की भूमिका निभाई थी. अमीषा पटेल और सिमरत कौर ने नायिका के रूप में काम किया. गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था और उन्होंने ही इस फिल्म का निर्माण भी किया था. यह फिल्म करीब 80 करोड़ के बजट में बनी थी. 

गदर 2 के लिए दर्शकों के प्यार को देखकर शुरुआत में उनकी क्या प्रतिक्रिया थी, इसे साझा करते हुए सनी ने कहा, "फिल्म की रिलीज से पहले मैं काफी तनाव में था. जब फिल्म रिलीज हुई, तो मैं पूरी रात रोया और हंसा. मेरे पिता आसपास थे और उन्होंने मुझे देखा. मैंने उनसे कहा, 'मैंने शराब नहीं पी है. मैं खुश हूं, मैं क्या कर सकता हूं."

टॅग्स :सनी देओलप्रभासबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल