लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद सनी देओल ने एक्ट्रेस रवीना टंडन संग लगाए ठुमके, बेटे करण का था ऐसा रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 3, 2019 16:44 IST

नच बलिए 9 में जल्द सनी देओल अपने बेटे करण देओल और एक्ट्रेस सहर बाम्बा के साथ नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसनी इन दिनों पल पल दिल के पास है के प्रमोशन में बिजी हैंसनी ने रियलिटी शो में रवीना के साथ डांस किया है

नच बलिए 9 में जल्द सनी देओल अपने बेटे करण देओल और एक्ट्रेस सहर बाम्बा के साथ नजर आएंगे। वह यहां आगामी फिल्म पल पल दिल के पास हैं के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।  इस हफ्ते नच बलिए के सेट पर जमकर मस्ती देखने को मिली है। सनी से यहां रवीना के साथ डांस भी किया है।

ऐसे में हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सनी और रवीना डांस करते नजर आ रहे हैं। रवीना और सनी ने अपने समय में एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। अपकमिंग एपिसोड में सनी देओल जज रवीना टंडन के साथ सॉन्ग 'तेरे चेहरे पे अपनी नजर छोड़ जाऊंगा' पर डांस करेंगे।

वहीं, इसका रियल गाना रवीना और सैफ अली खान पर फिल्माया गया है। अब सालों बाद सनी ने इस गानें पर रवीना के साथ डांस किया है। ये डांस फैंस को जमकर पसंद आया है।  वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि किस तरह से डांस करते हुए सनी को उनके बेटे करण भी देखते हैं। इसके बाद करण स्टेज पर जाते हैं और पिता को गले लगा लेते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है।

इन दिनों सनी और करण पल पल दिल के पास हैं के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इससे पहले ये डांस इंडिया डांस में पहुंचे थे। इस दौरान भी शो में जमकर मस्की का माहौल देखने को मिला था।

टॅग्स :रवीना टंडनसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया