लाइव न्यूज़ :

Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू...

By संदीप दाहिमा | Updated: December 24, 2024 15:55 IST

Sunny Deol Border 2 Shooting: जेपी दत्ता की 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता सनी देओल दिखाई देंगे और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।

Open in App

Sunny Deol Border 2 Shooting: जेपी दत्ता की 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता सनी देओल दिखाई देंगे और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।

 

फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। इस फिल्म में दत्ता के साथ टी-सीरीज के भूषण कुमार भी हैं। टी-सीरीज ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, ‘‘बॉर्डर 2 के की शूटिंग हो रही है... अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें: ‘बॉर्डर 2’, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी।’’ निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म ‘देशभक्ति तथा साहस’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सिंह ने इससे पहले ‘केसरी’, ‘पंजाब 1984’, ‘जट्ट एंड जूलियट’ और ‘दिल बोले हड़िप्पा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

‘बार्डर’ फिल्म जून 1997 को रिलीज हुई थी और इसमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को दर्शाया गया था। बॉक्स आफिस पर जमकर हिट रही इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी थे। इसके अलावा फिल्म में सहायक कलाकारों में कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी की भी अहम भूमिका थी।

टॅग्स :सनी देओलफिल्मदिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई