लाइव न्यूज़ :

सनी देओल और करिश्मा कपूर ने रेलवे कोर्ट के फैसले को दी चुनौती, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 19, 2019 19:01 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता व सांसद सनी देओल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चैन-खींचने के मामले में रेलवे अदालत के फैसले को सत्र अदालत में चुनौती दी है। चैन-पुलिंग की यह कथित घटना 1997 में फिल्म बजरंग की शूटिंग के दौरान हुई थी।

इसमें देओल और कपूर पर ट्रेन 2413-ए अपलिंक एक्सप्रेस की चैन बिना वजह खींचने का आरोप लगाया गया था। इस कारण ट्रेन 25 मिनट लेट हो गयी थी। दोनों अभिनेताओं के वकील ए के जैन ने कहा, "2009 में दोनों अभिनेताओं के खिलाफ सारांश आरोप पढ़े गए थे जिसे हमने अप्रैल 2010 में सत्र अदालत में चुनौती दी थी। सत्र अदालत ने 24 अप्रैल, 2010 को आरोपों को खारिज कर दिया था। लेकिन रेलवे अदालत ने 17 सितंबर को दोनों के फिर से आरोपी बनाया।’’

उन्होंने कहा कि हमने आदेश को फिर से बुधवार को सत्र अदालत में चुनौती दी है क्योंकि उन्हें तो पहले ही आरोपों से बरी किया जा चुका है। इस मामले में देओल और कपूर के अलावा स्टंटसमैन टीनू वर्मा और सतीश शाह भी आरोपी हैं लेकिन उन्होंने तब इन आरोपों को सत्र अदालत में चुनौती नहीं दी थी।

रेलवे अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की है। नरेना के तत्कालीन सहायक स्टेशन मास्टर सीताराम मालाकर ने इस बारे में रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

टॅग्स :सनी देओलकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?