लाइव न्यूज़ :

सुनील शेट्टी ने संजय दत्त के लिए की प्रार्थना, कहा- वह बहुत सी दिक्‍कतों से गुजरे हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2020 19:41 IST

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने खास दोस्त सुनील शेट्टी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त के लिए सलामती की दुआ कर रहे फैंसकई बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार संजय दत्त के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। यही नहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार संजय दत्त के लिए दुआ मांग रहे हैं। इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी संजू बाबा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

ईटाइम्‍स से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने अपने खास दोस्त संजय दत्त के लिए कहा, 'मैं इस साल क्या हुआ है, इस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि हर दिन जब आप उन लोगों की तस्वीरें देखते हैं जिन्हें हमने खो दिया है, तो दुख होता है। लोगों ने उन्हें न केवल एक अभिनेता के रूप में प्यार किया बल्कि एक इंसान के रूप में भी ढेर सारा प्यार दिया। ये बेहतरीन लोग थे। उनके पास ज्ञान का भंडार था। यह सबसे ज्‍यादा दुख पहुंचाता है।'

सुनील शेट्टी आगे कहते हैं, 'अब आप संजय दत्त के अस्वस्थ होने के बारे में सुनते हैं। सुबह हो या शाम, वह हमेशा मेरी प्रार्थना में रहते हैं। वह बहुत सी दिक्‍कतों से गुजरे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जल्‍द से जल्‍द उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो जाए। मैं अभिषेक बच्‍चन, सोहेल खान, सलमान खान, संजय दत्‍त, अक्षय कुमार और अजय देवगन के काफी करीब हूं। मेरे इंडस्‍ट्री में कई दोस्‍त हैं।'

उन्होंने ये भी कहा, 'मैं लगातार नाम ले सकता हूं और यही इंडस्‍ट्री की खूबसूरती है। हम भले साथ में पार्टी न करते हों लेकिन जब हम शूट या कुछ और करते हैं तो हम साथ में काफी टाइम बिताते हैं। मैंने कुछ प्रॉजेक्‍ट्स के लिए हामी भरी है। हालांकि, अभी पता नहीं है कि कब शूटिंग शुरू होगी और कैसे होगी। मैं शूटिंग्‍स के लिए स्‍टूडियोज के कॉल का इंतजार कर रहा हूं।'

 

टॅग्स :संजय दत्तसुनील शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

भारतMaharashtra Local Body Elections: अक्षय कुमार, दिव्या दत्ता समेत कई सेलेब्स ने डाला वोट, लोगों से की सही उम्मीदवार को चुनने की अपील; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की‘बॉर्डर’ से ‘बॉर्डर 2’ तक: सुनील शेट्टी बोले- वर्दी पहनने की ख्वाहिश आज भी है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस