लाइव न्यूज़ :

मुश्किल में फंसे अक्षय खन्ना, पुणे अदालत ने जारी किया समन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2019 10:20 IST

अभिनेता अक्षय खन्ना फिल्म सेक्शन 375 की रिलीज से पहले विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ समन जारी हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवकील वाजीद खान बिड़कर और छात्र अमरजीत म्हास्के ने पुणे की अदालत में याचिका दर्ज करवाई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पेश किए गए ट्रेलर में धारा 164 को गलत तरीके से पेश किया गया है।

एक्टर अक्षय खन्ना एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिलहाल अक्षय अपनी आगामी फिल्म सेक्शन 375 के कारण कानूनी पचड़ में फंसते नजर आ रहे हैं।पुणे के एक वकील ने अक्षय के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है। 

उसका कहना है कि फिल्म के ट्रेलर और सोशल मीडिया पर उससे जुड़े प्रोमो में कानूनी प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसे में अब इस मामले पर पुणे की सिविल कोर्ट ने अक्षय खन्ना और फिल्म मेकर्स के खिलाफ समन जारी कर दिया है। 

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार वकील वाजीद खान बिड़कर और छात्र अमरजीत म्हास्के ने पुणे की अदालत में याचिका दर्ज करवाई है। उसमें फिल्म की रिलीज डेट पर स्टे की मांग की गई है।इस मामले में अक्षय खन्ना, फिल्म के प्रोड्यूसर कुमाल मंगल पाठक और अभिषेक मंगल पाठक जवाबदेह हैं और उन्हें कोर्ट में अब हाजिर होना होगा।

 याचिकाकर्ता का कहना है कि पेश किए गए ट्रेलर में धारा 164 को गलत तरीके से पेश किया गया है।ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक रेप पीड़िता से पुलिस अभद्र ढंग से पूछताछ कर रही है। इतना ही नहीं कोर्ट में भी असहज सवाल पीड़िता से किए जा रहे हैं। इस ट्रेलर से किसी भी रेप पीड़िता पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इसको देखने के बाद कोई भी अपनी शिकायत करवाने से पहले करताएगा। सभी दलीलें सुनने के बाद अक्षय और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ समन जारी किया गया है। 

टॅग्स :अक्षय खन्ना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?