लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन के इस चैलेंज को पूरा नहीं कर सके अक्षय कुमार, हार मानते हुए शेयर किया वीडियो

By विवेक कुमार | Updated: September 18, 2018 12:53 IST

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ इस महीने की 28 तारीख को रिलीज हो रही है।

Open in App

मुंबई, 18 सितम्बर: 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। हाल ही में अक्षय कुमार, वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करते हुए नजर आए। वो भी अपने मस्तमौला अंदाज में। दरअसल, वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के लिए अक्षय कुमार को एक चैलेंज दिया। जिसमें अक्षय को सिर्फ 10 सेकंड में सुई में धागा डालना था।  लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अक्षय ये टास्क पूरा नहीं कर सके। जिसके बाद अक्षय ने अपनी हार स्वीकार की और वरुण धवन को उनकी फिल्म सुई धागा के लिए सुपरहिट होने की शुभकामनाएं दी। 

बता दें कि अक्षय ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- जिसका काम उसी को साजे और करे तो डंडा बाजे 😬 Mauji bhai

बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ इस महीने की 28 तारीख को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी उन लोगों पर बेस्ड है जिनकी रोजी-रोटी सिलाई-बुनाई के काम से चलती हैं। फिल्म में देसी लुक में नजर आ रहे वरुण धवन, 'मौजी' के किरदार में हैं और वहीं अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी 'ममता' के रोल में हैं। जो कि एक घरेलु महिला में नजर आ रही हैं। 

मौजी छोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। ट्रेलर के एक सीन में जब वरुण अपने दोस्त की शादी में 'कुत्ता' बनकर गेस्ट का मनोरंजन करते हैं उसे ऐसा करता देख अनुष्का शर्मा अपमानित महसूस करती है और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। जिसके बाद ममता, मौजी को नौकरी छोड़कर खुद का कोई काम करने के लिए कहती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें उसका साथ ममता देती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?