लाइव न्यूज़ :

ट्रोलर्स के निशाने पर फिर से आईं सुहाना खान, ये फोटो देख लोग बोले- तुम पढ़ने गई हो या पार्टी करने

By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2019 13:19 IST

सुहाना जल्द ही एक शार्ट फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है। इसी शार्ट फिल्म की सुहाना ने शूटिंग की है और इसी शूट से सुहाना की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।  

Open in App
ठळक मुद्देसुहाना खान की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है।सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान की बेटी अक्सर ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है। कभी उनकी सेल्फी को लोग ट्रोल कर देते हैं तो कभी उनकी सेल्फी लेने के तरीके को। एक बार फिर से सुहाना खान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस बार सुहाना की ड्रेस और उनका पार्टी करना ट्रोलर्स को पसंद नहीं आ रहा है। 

दरअसल सोशल मीडिया पर सुहाना खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में सुहाना अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ पार्टी करती दिखाई दे रही हैं। सुहाना ने इस फोटो में बाबा सूट पहना है और दो चोटी की है। इसी फोटो को देखकर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनको धर्म का और इंडियन होने का हवाला दे रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, 'सुहाना ये वेस्टर्न कल्चर है तुम मत भूलो कि तुम इंडियन हो और इस्लामिक धर्म की हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम वहां पढ़ने गई हो या सिर्फ पार्टी करने।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है सुहाना ने प्लास्टिक सर्जरी करायी है पूरे चेहरे की।' 

सुहाना खान हमेशा ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इससे पहले भी सुहाना की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। सुहाना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी हर एक फोटो के जरिए फैंस के बीच छा जाती हैं। बिना बॉलीवुड में डेब्यू किए वह फैंस के बीच पसंद की जाती हैं। इसी बीच कुछ दिनों पहले भी सुहाना की एक खास फोटो वायरल हो रही थी। 

दरअसल सुहाना एक शार्ट फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है। इसी शार्ट फिल्म की सुहाना ने शूटिंग की है और इसी शूट से सुहाना की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  

टॅग्स :सुहाना खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटKKR IPL 2025: 46 मैच, 7.69 औसत और 65 विकेट?, केकेआर टीम में शामिल चेतन सकारिया, उमरान मलिक बाहर

बॉलीवुड चुस्कीHappy Friendship Day 2024: बॉलीवुड के इन सितारों की दोस्ती है सॉलिड, एक-दूसरे पर छिड़कते हैं जान

बॉलीवुड चुस्कीसुहाना खान ने ऐसे मनाया केकेआर की जीत का जश्न, अनन्या पांडे, शनाया संग आईपीएल ट्रॉफी पकड़कर दिए पोज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसुहाना खान ने फ्लोरल ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की हुई बारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया