लाइव न्यूज़ :

फैन्स को पसंद आ रही है 'स्त्री', राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी ने तीन दिन में बटोरे इतने करोड़

By विवेक कुमार | Updated: September 3, 2018 10:58 IST

Stree Box Office Day 3 Collection Updates: 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।

Open in App

मुंबई, 3 सितम्बर: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी हॉरर कॉमेडी फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है। क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार स्त्री ने सिनेमाघरों में पहले दिन (शुक्रवार) 6.82 करोड़, शनिवार को 10.87 करोड़ और रविवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 13.57 करोड़ की कमाई की।  फिल्म ने अब तक कुल 31.26 करोड़ रुपए अपने खाते में जमा कर लिया है।  मेकर्स को उम्मीद है कि स्त्री को जन्माष्टमी की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा।

स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।

अगर 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है। गांव में इस स्त्री के भूत का खौफ इतना ज्यादा है कि घर के सभी दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है। गांव वालों का मानना है कि हर साल पूजा के अवसर पर ये स्त्री आती है और गांव के पुरषों को उठा ले जाती है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव लेडिज टेलर विकी के किरदार में नजर आते हैं। गांव में विकी के दो जिगरी दोस्त भी हैं बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जनक (अभिषेक बनर्जी)।

एक दिन विकी के जिन्दगी में अचानक श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। लेकिन श्रद्धा के आते ही गांव के आदमियों का गायब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विकी के दोस्तों को शक है कि ये स्त्री(भूत) और कोई नहीं श्रद्धा कपूर ही है। ये शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब विकी का जिगरी दोस्त जनक, स्त्री का अगला शिकार बनता है। जिसके बाद शक की पूरी सूई श्रद्धा की तरफ जाती है। फिर शुरू होती है 'स्त्री' से छुटकारा पाने की खोज जिसमें विकी का साथ पंकज त्रिपाठी देते हैं। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेती है जो आपको डराती और गुदगुदाती है। 

टॅग्स :स्त्री मूवीराजकुमार रावश्रद्धा कपूरफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया