लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के शव की वायरल हो रही हैं फोटो, फराह खान का फूटा गुस्सा, कहा-ये एंटरटेनमेंट नहीं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 20:25 IST

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। ऐसे में सुशांत की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड की तमाम हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं

सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे, सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए।

पुलिस मौके पर पहुंचकर फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड की तमाम हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। किसी को भी सुशांत के जाने पर भरोसा नहीं हो रहा है।

दूसरी ओर, सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) का गुस्सा फूटा है। सुशांत की जो फोटो वायरल हो रही हैं वो बताई जा रही हैं  कि एक्टर के निधन के बाद की है जिनमें एक्टर बेड पर लेटे नजर आ रहे है

ऐसे में फराह ने  गुस्साजाहिर करते हुए कहा, 'मेरे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत का निधन बहुत कम उम्र में हो गया है!! उनकी मौत की तस्वीरें को प्रसारित करना बंद करो! यह एक त्रासदी है, एंटरटेनमेंट नहीं !! क्या यही वो दुनिया है जिसमें हम रहते हैं

सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना चौंकाने वाला है क्योंकि अभी पांच दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन ने आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने मलाड़ के अपने घर की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस पर सुशांत सिंह राजपूत ने शोक भी जताया था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम से तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही दहल गई है।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोफराह खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?