लाइव न्यूज़ :

Madhubala Death Anniversary:'सौंदर्य की देवी' मधुबाला से 'रूप की रानी' श्रीदेवी का था अनोखा कनेक्शन, शायद ही जानते होंगे आप

By अमित कुमार | Updated: February 23, 2020 12:12 IST

Madhubala Death Anniversary: मधुबाला इतनी खूबसूरत थी कि किसी को भी उन्हें देखते ही प्यार हो सकता था। वहीं चुलबली श्रीदेवी अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लेती थी, पर दोनों का निधन उम्र के ऐसे पड़ाव पर हुआ, जिसने सबको चौका दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमधुबाला ने महज नौ साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी तो वही श्रीदेवी का फिल्मी सफ़र 4 साल की उम्र में शुरू हो गया था। अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मधुबाला को फिल्म इंडस्ट्री में 'सौंदर्य की देवी' का खिताब हासिल था तो वही इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को 'रूप की रानी' का खिताब दिया गया था।

Madhubala Death Anniversary: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की याद आज भी सभी के दिलों में जिंदा है। बॉलीवुड की चांदनी का न‍िधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। लेकिन आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला का श्रीदेवी से अनोखा कनेक्शन बताएंगे। अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मधुबाला को फिल्म इंडस्ट्री में 'सौंदर्य की देवी' का खिताब हासिल था तो वही इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को 'रूप की रानी' का खिताब दिया गया था। वहीं 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला की मौत 36 साल की उम्र में बीमारी की वजह से 23 फरवरी 1963 को मुंबई में हो गई थी।

अपने-अपने समय में दोनों ने एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर बॉलीवुड पर राज किया। मधुबाला इतनी खूबसूरत थी कि किसी को भी उन्हें देखते ही प्यार हो सकता था। वहीं चुलबली श्रीदेवी अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लेती थी, पर दोनों का निधन उम्र के ऐसे पड़ाव पर हुआ, जिसने सबको चौका दिया था। मधुबाला और श्रीदेवी दोनों ने ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

मधुबाला ने महज नौ साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी तो वही श्रीदेवी का फिल्मी सफ़र 4 साल की उम्र में शुरू हो गया था। बॉलीवुड की इन दोनों एक्ट्रेस का एक अजीब कनेक्शन है मधुबाला का निधन 23 फरवरी 1969 को और श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को हुआ। अब ये महज़ एक इत्तेफाक है या फिर या कोई अनोखा संयोग। 

टॅग्स :मधुबालाश्रीदेवीपुण्यतिथिबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल