लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की वो आखिरी फिल्म जो हर 'माँ' के लिए बनी है एक मिसाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2018 10:15 IST

अपने फैंस को सदमा देकर 54 साल की उम्र में अभिनेत्री श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली है। यूं अचानक दुनिया को छो़डकर चले जाने वाली श्रीदेवी की कमी बॉलीवुड में शायद ही कोई भर पाए।

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी: अपने फैंस को सदमा देकर 54 साल की उम्र में अभिनेत्री श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली है। यूं अचानक दुनिया को छो़डकर चले जाने वाली श्रीदेवी की कमी बॉलीवुड में शायद ही कोई भर पाए। लम्हें, चांदनी जैसी अनगिनत फिल्मों में शानदार अभिनय को पेश करने वाली इस अभिनेत्री को अब फैंस फिर कभी पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।

दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

आखिरी फिल्म और बन गया इतिहास 

साल 2012 में फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश से उन्होंने एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। जिसके बाद 2017 में आई उनकी फिल्म मॉम हर किसी के दिल में घर कर गई। पर्दे पर श्रीदेवी की ये आखिरी फिल्म थी जिससे फैंस रुबरु हुए थे। 7 जुलाई को आई मॉम श्रीदेवी की लीड रोल की आखिरी फिल्म बन गई है। जब फिल्म पर्दे पर धमाल मचा रही थी तो उस समय किसी को भी नहीं पता होगा कि ये उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है जिसमें वह लीड रोल के जरिए फैंस को मनोरंजित कर रही हैं। अब इस फिल्म के साथ ही फिल्मी इतिहास में श्रीदेवी के नाम पर ये फिल्म दर्ज हो गई है।

अमिताभ बच्चन को पहले से हो गया था श्रीदेवी की मौत का अहसास? ट्वीट हुआ वायरल

मां का वो दमदार किरदार

मॉम में वह पहली बार एक दमदार मां के किरदार में नजर आईं थीं। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से एक बेटी के दर्द के हक के लिए एक मां किस हद तक जा सकती है, और उस मां के रोल में नजर आईं थीं श्रीदेवी। फिल्म में उनके काम को जमकर सराहा गया था। एक वो हिम्मतवाली मां जो शातिर तरीके से अपनी बेटी के रेपिस्टों को खुद सजा देती है।  श्रीदेवी ने मां का एक ऐसा रोल किया था कि हर एक मां की आंखों में आंसू आ गए थे। फिल्म में उन्होंने ऐसे अभिनय किया जैसे वह असल में एक मां के दर्द को महसूस करके उसे पर्दे पर पेश कर रही हों। ये फिल्म हर के मां के लिए मिसाल बन गई। श्रीदेवी ने जाते जाते इस फिल्म से हर मां को एक मैसेज दिया, जब बात अपनी बेटी की हो तो हर हद पार कर जाती है एक मां।

जीरो आखिरी फिल्म

भले लीड रोल में मॉम श्रीदेवी की आखिरी फिल्म हो, लेकिन श्रीदेवी की आखिरी फिल्म जिसमें उनके फैंस उन्हें आखिरी मरतबा बड़े पर्दे पर देख पाएंगे वो है आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जीरो’। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ में श्रीदेवी कैमियो में नजर आएंगी।

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?