लाइव न्यूज़ :

'मैं अमिताभ बच्चन की फिल्म में एक सीन भी करने के लिए तैयार हूं', साउथ ऐक्टर सुमन तलावर ने जताई इच्छा

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2021 17:37 IST

एस. शंकर निर्देशित फिल्म "शिवाजी : द बॉस" (2007) में रजनीकांत के सामने खलनायक का रोल निभाने को यादगार अनुभव बताते हुए  61 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मैंने इस फिल्म से पहले खलनायक की भूमिका कभी नहीं निभाई थी।  ऐक्टर इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में इंदौर पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके सुमन तलवार ने अमिताभ के साथ काम करने की जताई इच्छासुमन ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन की फिल्म में एक सीन भी करने के लिए तैयार हैंऐक्टर ने बिग बी को वास्तविक जीवन का नायक बताया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाने-माने ऐक्टर  सुमन तलवार ने अमिताभ बच्चन को 'वास्तविक जीवन के नायक' बताते हुए कहा कि वह किसी फिल्म में बच्चन के साथ महज एक दृश्य करने को भी तैयार हैं। मंगलवार इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब होते हुए सुमन ने कहा कि सब लोग जानते हैं कि बच्चन एक महान फिल्म कलाकार हैं। लेकिन मैं उन्हें वास्तविक जीवन का नायक भी मानता हूं। क्योंकि उन्होंने कुछ साल पहले अपने मुश्किल वक्त को पराजित किया और मनोरंजन जगत में जोरदार वापसी की थी।

कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके सुमन तलवार ने आगे कहा कि मैं बच्चन के साथ किसी फिल्म में काम करने के मौके का अब तक इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे उनके साथ किसी फिल्म में केवल एक दृश्य करने का मौका मिले, तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं।

 तलवार ने एक सवाल पर कहा कि कोविड-19 संकट के चलते अस्थायी तौर पर सिनेमाघर बंद होने से कई लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर फिल्में देखना शुरू किया है। लेकिन महामारी का प्रकोप समाप्त होने पर दर्शक खासकर थ्री डी और डॉल्बी एटमॉस सरीखी तकनीकों से सजी फिल्मों का मजा लेने के लिए सिनेमाघरों की ओर लौटेंगे।

एस. शंकर निर्देशित फिल्म "शिवाजी : द बॉस" (2007) में रजनीकांत के सामने खलनायक का रोल निभाने को यादगार अनुभव बताते हुए  61 वर्षीय ऐक्टर ने कहा कि मैंने इस फिल्म से पहले खलनायक की भूमिका कभी नहीं निभाई थी।  ऐक्टर इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में इंदौर पहुंचे थे।

ऐसे हुई सुमन की फिल्मी करियर की शुरुआत

सुमन ने फिल्मी सफर की शुरुआत के बारे में बताया कि 1978 में जब उनकी खराब कार को ठीक करने किट्टू नाम का मैकेनिक आया तो उसने मुझे फिल्मों में काम करने को कहा। असल में वह एक कलाकार भी था। पहले तो उसे मना कर दिया लेकिन दोबारा जब आया और मां से कहा कि वे मुझे फिल्मों में काम करने के लिए कहें। मां ने फैसला मुझ पर छोड़ा। शुरुआत में मैं रजामंद नहीं था लेकिन उसके कहने पर मैं सेट पर गया और इस तरह फिल्मी करियर की शुरुआत हुई।

सुमन अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अक्षय को पंक्चुअल बताया तो वहीं रजनीकांत को मॉडल गुरु बताया। सुमन ने बॉलीवुड सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और भोजपुरी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में कर चुके हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!