लाइव न्यूज़ :

Sooryavanshi Trailer Reaction: क्या फिर से सूर्यवंशी के जरिए कमाल करेंगे अक्षय कुमार? ट्रेलर पर ऐसे रिएक्शन दे रहे फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 2, 2020 14:21 IST

Sooryavanshi Trailer Reaction बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर जबरदस्त एक्शन सीन्स लेकर आपके सामने हाज़िर होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। जैसा कि आपको रोहित और अक्षय की एक्शन फिल्मों से उम्मीद होती है, ये ट्रेलर आपकी उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरेगा। फिल्म में दमदार एक्शन है और थोड़ा रोमांस भी है।

फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, रणवीर सिंह और अजय देवगन फिल्म में गेस्ट अपेरियंस रोल में हैं। ट्रेलर में अजय और रणवीर की जबरदस्त एंट्री दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को जमकर पसंद आ रहा है।

 रिलीज़ होते ही ट्विटर, ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। कोई अक्षय को तीनों खानों का बाप बता रहा है तो कोई कैटरीना की तारीफ कर रहा है। क्या है ट्रेलर में :

ट्रेलर की शुरुआत होती है मुंबई में हुए तमाम आतंकवादी हमलों की जानकारी के साथ। हमलों की जानकारी देने के साथ शुरू हुए ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार (एंटी टेरिरिज़्म स्कॉट के ऑफिसर) को इंटेलिजेंस इनपुट के बाद एक आतंकवादी गतिविधि रोकने का मिशन दिया जाता है। इस पूरे मिशन में अक्षय कुमार आतंकवादियों का पता लगाते हैं। इस मिशन में उनका साथ देते हैं रणवीर सिंह जो एक मजाकिया पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। वहीं, सिंघम के तौर पर अजय देवगन को भी दिखाया गया है। फिल्म में कैटरीना उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।

टॅग्स :सूर्यवंशी मूवीअक्षय कुमारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?