लाइव न्यूज़ :

सूर्यवंशी फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मार्च की इस तरीख को रिलीज होगा ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 29, 2020 17:25 IST

Sooryavanshi Film Trailer Releases On March 2 एक दशक के बाद कटरीना कैफ और अक्षय कुमार ऑनस्क्रीन साथ नजर आयेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक बार फिर से फैंस को पर्दे पर साथ नजर  आने वाले हैं।बॉलीवुड की ये फेमस जोड़ी सूर्यवंशी फिल्म में साथ दिखाई देगी

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ एक बार फिर से फैंस को पर्दे पर साथ नजर  आने वाले हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड की ये फेमस जोड़ी सूर्यवंशी फिल्म में साथ दिखाई देगी। इस फिल्म का ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में फैंस के सामने पेश कर दिया जाएगा। आज फिल्म की रिलीज डेट को खास अंदाज में बताया गया है। इस फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज हो गया है।

फिल्म का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज हो रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में अक्षय कुमार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। सूर्यवंशी बने अक्षय कुमार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।वह एक लाल स्पोर्ट्स बाइक की सवारी करते हुए देखें जा सकते है। अक्षय के सिर पर हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हुए देखा जा सकता हैं। इतना ही नहीं अक्षय अपने दाहिने ओर से थोड़ा झुके हुए नजर  आ रहे हैं। यह फिल्म 24 मार्च को पर्दे पर रिलीज हो रही है।रोहित ने अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ एक स्पेशल वीडियो के माध्यम से फिल्म की नई रिलीज की तारीख की घोषणा की हैं।

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा

अक्षय कुमार ने एक वीडियो पेश किया है। वीडियो की शुरुआत होती है रणवीर सिंह से होती है जो लेटे नजर आते हैं जिनके पास कुछ बच्चे पहुंचते हैं और एक पेपर देते हैं जिस पर लिखा होता है 24 मार्च, इस पर रणवीर कहते हैं मेरे लिए ओके है सिंघम सर को पूछा ना। इसके बाद बच्चे अजय देवगन के पास जाते हैं वह भी कहते हैं मेरे लिए ठीक है सूर्यवंशी को बोल देना। इस के बाद सभी बच्चे सूर्यवंशी यानि अक्षय के पास पहुंचते हैं वह भी ओके कह देते हैं।

इसके साथ ही मुहर लग जाती है कि अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी 24 मार्च को पर्दे पर पेश होने वाली है। साथ ही इस वीडियो में बच्चों के द्वारा बताया गया है। 24 मार्च की शाम से मुंबई से सारे थिएटर 24x7 होने जा रहे हैं। साथ ही 25 मार्च को गुणीपारवा की छुट्टी है।इसलिए टीम सूर्यवंशी हमारे लिए फिल्म को 24 मार्च की शाम को ही फिल्म रिलीज कर रही है। इसके बाद एक दमदार सीन फैंस को देखने को मिलेगा जिसमें अक्षय-अजय-रणवीर एक साथ पुलिस की ड्रेस में गोली चलाते नजर आएंगे। उनके साथ कैटरीना का भी स्टाइल देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि फिल्म का ट्रेलर फैंस से कब रूबरू होने वाला है। ये ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को भी रोहित शेट्टी ही डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार है।

फिल्म मेकर्स को पूरा भरोसा है ये अक्षय स्टारर ये फिल्म धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है। इस फिल्म में फैंस को हर तरह के फ्लेवर मिलने वाला है। अक्षय, रोहित और कैटरीना तीनों के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि फिल्म 300 करोड़ तक की कमाई कर ले।

टॅग्स :सूर्यवंशी मूवीअक्षय कुमारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस