लाइव न्यूज़ :

Sooryavanshi Box Office Collection: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को दिवाली तोहफा, पहले दिन ये रही कमाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2021 19:34 IST

Sooryavanshi Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म "सूर्यवंशी" ने रिलीज के पहले ही दिन 26.29 करोड़ रुपये की कमाई के साथ देश भर के सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में थियेटर अक्टूबर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुले थे। सिनेमाघरों के बाहर कतार लगाए दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली।बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है।

Sooryavanshi Box Office Collection Day 1: रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी आखिरकार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ गई। शुक्रवार को रिलीज होने के बाद देश भर के लोग लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के अनुभव का आनंद लेने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे।

रिलीज के पहले दिन सूर्यवंशी ने 26.29 करोड़ रुपये कमाए। कोरोना वायरस महामारी के कारण कई बार रिलीज टलने के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को देश के अलग-अलग हिस्सों में सिनेमाघरों के बाहर कतार लगाए दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली।

फिल्म के निर्माण में मदद देने वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट ने कहा कि देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या सीमित किए जाने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है। बैनर की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया, "रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी ने पहले ही दिन देश के बड़े हिस्से में 50 प्रतिशत की सीमा के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

राष्ट्रीय स्तर पर 26.29 करोड़ रुपये की कमाई की।" दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों ने जुलाई-अगस्त से सिनेमाघरों का संचालन फिर से शुरू कर दिया था। हालांकि, हिंदी फिल्म उद्योग के लिए एक प्रमुख बाजार महाराष्ट्र में थियेटर अक्टूबर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुले थे। 

टॅग्स :अक्षय कुमाररोहित शेट्टीसूर्यवंशी मूवीमुंबईकोविड-19 इंडियादिल्लीमहाराष्ट्रतेलंगानारणवीर सिंहकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?