लाइव न्यूज़ :

सुशांत के लिए सूरज पंचोली ने की सीबीआई जांच की मांग, कहा- परिवार का हक है जानने का कि उनके साथ क्या हुआ

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 21:56 IST

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सूरज पंचोली ने सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दिवंगत अभिनेता के परिवार के साथ पूरी दुनिया जानना चाहती है कि आखिर उनके साथ क्या हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज पंचोली से पहले कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत के लिए एक पोस्ट लिखा था सूरज पंचोली का कहना है कि सुशांत का परिवार सीबीआई जांच का हक़दार है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में एक्टर सूरज पंचोली को लेकर भी कई तरह की बातें होती रही है। ईडी, सीबीआई, बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में हर एंगल को बेहद करीब से देखने की कोशिश कर रही है। इस बीच मीडिया में सुशांत की मौत और उससे पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या को सूरज पंचोली से जोड़ कर देखा जा रहा था। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ऐसे में सूरज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत के लिए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं प्रार्थना और उम्मीद करता हूं कि सुशांत के परिवार को वो सब मिले जो वो चाहते हैं। वो वाकई सही सीबीआई जांच के हक़दार हैं। ये उनके लिए एक लंबी लड़ाई हो गई है। उनका हक़ है कि वो जाने कि असल में क्या हुआ। यही नहीं, पूरी दुनिया जानना चाहती है कि क्या हुआ है।'

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

सूरज पंचोली से पहले कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत के लिए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं प्रार्थना करती हूं कि सच जल्द से जल्द सामने आए। उनका परिवार, उनके दोस्त, फैंस और सभी शुभचिंतक सच्चाई जानने के हकदार हैं। मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करती हूं कि सीबीआई सच्चे तौर पर बिना किसी पॉलिटिकल एजेंडे के इस केस की जांच करे ताकि उनके परिवार के साथ न्याय हो सके। सुशांत की आत्मा को शांति मिले।'

टॅग्स :सूरज पंचोलीसुशांत सिंह राजपूतकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?