लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सोनू सूद ने किया 'डरावना वर्कआउट', वीडियो देख नेटिजंस ने जताई हैरानी

By अनिल शर्मा | Updated: September 4, 2021 12:49 IST

दरअसल उल्टे खड़े हुए सोनू सूद वर्कआउट करते हुए अपने दोनों हाथ ही उपर कर लेते हैं। और हवा में लटकने लगते हैं। ऐसा कारनामा देख हर कोई हैरान हो रहा है।  सोनू सूद ने ट्विटर पर इसका वीडियो साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने शेयर किया 'खतरनाक स्टंट' का वीडियोबिना किसी ट्रेनिंग के इसे ना करने की दी नसीहतसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सिर्फ सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं बल्कि अपनी फिटनेस से भी सुर्खियों मे रहा करते हैं। सोनू सूद हर रोज वर्कआउट करते हैं। जिसके वीडियोज और तस्वीरें अपने फैंस के बीच भी साझा करते रहते हैं। इस बीच सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर नेटिजंस हैरान हैं।

सोनू सूद ने इस वीडियो को अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर किया है और इसे खतरनाक बताया है। इस वीडियो की बात करें तो सोनू सूद शीर्षासन होकर दोनों हाथों से स्ट्रेचिंग कर रहे हैं। वहीं उनके बगल में प्रोड्यूसर व अभिनेता विराल पटेल भी कुर्सी लगाए बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनू सूद अगले ही पल एक हाथ जमीन से हटा लेते हैं और पूरे शरीर का भार उनके एक हाथ पर हो जाता है। इतना देख इसे सामान्य बताएगा लेकिन आगे जो होता है ना सिर्फ फैंस बल्कि बगल में बैठ विराल पटेल भी डर जाते हैं।

दरअसल उल्टे खड़े हुए सोनू सूद वर्कआउट करते हुए अपने दोनों हाथ ही उपर कर लेते हैं। और हवा में लटकने लगते हैं। ऐसा कारनामा देख हर कोई हैरान हो रहा है।  सोनू सूद ने ट्विटर पर इसका वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा- यह स्टंट खतरनाक है। कृपया बिना किसी ट्रेनिंग के इसे करने का प्रयास ना करें। सोनू सूद के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- मुझे डरा दिया। एक अन्य ने लिखा- ये क्या था भाई, आखिर में तो मैं डर ही गया। हालांकि पूरा वीडियो देखने के बाद आपको पता चलेगा कि वो तो सिर्फ लेटे हुए हैं। और यह एक कैमरा ट्रिक था। जिसकी वजह से उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो हैंडस्टैंड कर रहे हैं।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!