लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने साधा कंगना रनौत पर निशाना? कहा- जो सुशांत से कभी नहीं मिले, वो अब बहस कर रहे हैं...

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 13:28 IST

प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने बॉलीवुड में जारी नेपोटिज्म और इनसाइडर-आउटसाइडर की बहस पर अपनी राय जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधने का काम भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के आरोपों से जहां कुछ लोग सहमत नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ इसे महज एक दिखावा करार दे रहे हैं। सोनू सूद को कंगना की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से हटा दिया गया था। सोनू सूद ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कई लोग माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में लगातार उनकी आत्महत्या को लेकर बहस हो रही है। एक्ट्रेस कंगना रनौत इस मामले में सबसे आगे दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत लगातार सुशांत की मौत के लिए नेपोटिज्म को जिम्मेदार बता रही हैं। वह लगातार बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर कई तरह के आरोप लगा रही हैं। 

कंगना रनौत के आरोपों से जहां कुछ लोग सहमत नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ इसे महज एक दिखावा करार दे रहे हैं। एक्टर सोनू सूद कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा है। सोनू सूद ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कई लोग माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह बेहद दुख की बात है कि लोग सुशांत की मौत पर इ तरह का ड्रामा पेश कर रहे हैं। 

लाइम लाइट में बने रहने के लिए कुछ लोग ले रहे सुशांत का सहारा

सोनू सूद ने एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अपने जीवन में दिवंगत एक्टर से कभी नहीं मिले, वे बहस में शामिल होना चाहते हैं। कुछ नहीं तो सुशांत के परिवार के लिए सोचिए वो किस दर्द से गुजर रहे हैं। सोनू सूद के इस बयान को सीधे कंगना से जोड़कर इस वजह से देखा जा रहा है क्योंकि कंगना ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह सुशांत से कभी मिली नहीं थी। 

कंगना और सोनू के बीच रहा है विवाद

बता दें कि सोनू सूद को मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से हटा दिया गया था। हालांकि, कंगना ने आरोप लगाया था कि सोनू ने 'महिला डायरेक्टर' के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। वहीं, सोनू सूद ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। सोनू के मुताबिक फिल्म के सेट पर कंगना अपनी मनमानी किया करती थीं और दूसरे कलाकारों का सीन छोटा कर देती थी। 

टॅग्स :सोनू सूदकंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल