लाइव न्यूज़ :

...जब 16 साल के सोनू निगम ने गाया था महाभारत का टाइटल सॉन्ग, 31 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 13:41 IST

सोनू निगम ने अपना 30 साल पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे लाइव ऑडियंस के सामने महाभारत का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो16 साल की उम्र में गाया था महाभारत का गाना

लॉकडाउन के कारण किसी भी सीरियल की शूटिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में टीवी चैनल पुराने सीरियल या फिर रिपीट टेलीकास्ट इन दिनों दिखा रहे हैं। ऐसे में जनता की मांग पर  रामायण और महाभारत  को पेश किया गया। हालांकि रामायण दूरदर्शन पर खत्म हो चुकी है लेकिन महाभारत अब  पेश किया जा रहा है। बीआर चोपड़ा के महाभारत को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस शो को फैंस से पहले के जितना ही प्यार मिल रहा है।

महाभारत में सभी एक्टर्स की एक्टिंग के साथ-साथ इसका टाइटल ट्रेक भी दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाप छोड़ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड सिंगरसोनू निगम ने महाभारत का टाइटल ट्रेक गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन सबके बीच अब सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपना 31 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनू निगम साल 1989 में हुए एक प्रोग्राम में महाभारत का टाइटल ट्रैक गा रहे हैं। 16 साल के सोनू निगम के महाभारत का टाइटल ट्रैक गाते देख कोई भी इम्प्रेस हो जाए।

ये वीडियो 17 सितंबर, 1989 का आधारशिला अवॉर्ड फंक्शन का है। जब सोनू निगम ने लाइव ऑडियंस के सामने महाभारत का टाइटल सॉन्ग गाया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, '17 सितंबर, 1989 को आधारशिला अवॉर्ड फंक्शन में महाभारत सॉन्ग गा रहा हूं। मैं पुराने दिनों से एक अनमोल वीडियो शेयर कर रहा हूं। तालकटोरा इंडोर स्‍टेडियम में मैं महाभारत का गाना गा रहा था, जिसमें मुझे महारत हासिल थी, उन दिनों हमारे पास यूट्यूब जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स नहीं थे।

 बी आर चोपड़ा के निर्देशन में बना महाभारत 1988 से लेकर 1990 तक टेलीकास्ट हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। 94 एपिसोड वाला ये शो अब एक बार फिर टीवी पर वापसी करके फिर से वही मुकाम पा रहा है। जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। रामायण के बाद महाभारत दूसरे नंबर की टीआरपी लाने वाला शो रहा है।
टॅग्स :सोनू निगमबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?