लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के साथ शादी की अफवाह पर भड़कीं आलिया भट्ट की मां, दिया ये बयान 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 17:55 IST

आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया और रणबीर कपूर इस वक्त शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों (आलिया-रणबीर) लव बर्ड्स लेक कोमो में वेकेशन के लिए जा रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों लव बर्ड्स लेक कोमो में वेकेशन के लिए जा रहे हैं। अफवाहों से ऐसा माना जा रहा है कि आलिया और रणबीर गुप्त रूप से लेक कोमो में अपनी शादी कि तैयारी कर रहे हैं। लेक कोमो वही झील है जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 14-15 नवंबर 2018 को शादी हुई थी।

हालांकि इन अफवाहों को सुनने के बाद आलिया भट्ट की माँ, एक्ट्रेस सोनी राजदान ने इन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया है। एक्ट्रेस सोनी ने आईएएनएस को यह बताया कि यह पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें है। इस स्टेटमेंट से यह काफी  स्पष्ट हो गया है कि यह अफवाहें झूठी है और अभी तक रणबीर और आलिया ने शादी करने का नहीं सोचा है।

शादी को लेकर आलिया ने दिया था ये बयान

हाल ही में आलिया ने पिंकविला को एक इंटरव्यू में यह बताया था कि उन्हें लगता है कि लोगों को एक ब्रेक ले लेना चाहिए। पिछले साल ही हमने दो बहुत खूबसूरत शादियां देखी है। अब हमें चिल करना चाहिए, मूवी देखनी चाहिए, मूवी में काम करना चाहिए और बाकी सब बाद में देखा जायेगा।

इस बीच आलिया रणबीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों ही एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं । हाल ही में आलिया को एक अवार्ड सेरेमनी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। जिसमें आलिया ने रणबीर कपूर को धन्यवाद किया और चिल्लाते हुए उनको 'आई लव यू' भी बोला था और देखा जाए तो आलिया भट्ट ने  टाइम-टू-टाइम रणबीर कपूर की एस-ए-पर्सन और आर्टिस्ट दोनों रूप में तारीफ की है। 

'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे रणबीर-आलिया

आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म को 2020 में रिलीज करेंगे।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिपसोनी राजदानब्रह्मास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव